Move to Jagran APP

Bermo By Election News: राजेंद्र सिंह के कार्यों को आधार बना बेरमो उपचुनाव में उतरेगी कांग्रेस

Bermo By Election News सीनियर नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने जीत की रणनीति बनाई है। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के महत्वूपर्ण लोगों की सूची भी तैयार कर ली गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 11:44 AM (IST)
Bermo By Election News: राजेंद्र सिंह के कार्यों को आधार बना बेरमो उपचुनाव में उतरेगी कांग्रेस

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में सीनियर नेताओं ने बेरमो उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई। तय हुआ कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के कार्यों को आधार बनाकर कांग्रेस उपचुनाव में उतरेगी। मौके पर बूथ कमेटी को मजबूत करने के लिए प्रखंड अध्यक्षों से समन्वय बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मतदाता संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा एवं संजय लाल पासवान एवं संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो समेत धनबाद, बोकारो, एवं गिरिडीह के अध्यक्ष ने शिरकत की। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राजेंद्र सिंह ने बेरमो विधानसभा में जो काम किया है, इससे कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि चुनाव संबंधित बूथवार मतगणना पंजी कार्यालय को जमा करा दिया है। साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के महत्वूपर्ण लोगों की सूची भी तैयार कर ली गई है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनूप सिंह ने बेरमो की जनता की समस्याओं से डा. रामेश्वर उरांव को अवगत कराते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में काफी काम कराने की जरूरत है। नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस के सदस्य हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.