बेंगलुरु-रांची विमान कोलकाता डायवर्ट, झारखंड में खराब मौसम के कारण नहीं मिली लैंडिंग की परमिशन
बेंगलुरु से रांची आने वाली एक उड़ान खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट कर दी गई, जिससे यात्रियों को दो ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बेंगलुरु-रांची विमान खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट हुआ।
विमान दो घंटे की देरी से रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।
यात्रियों को इस अप्रत्याशित देरी से काफी परेशानी हुई।
जागरण संवाददाता, रांची। खराब मौसम ने शनिवार को हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। बेंगलुरु से रांची आने वाली विमान सेवा को मौसम की खराब स्थिति के कारण कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। निर्धारित समय के अनुसार विमान को शाम करीब चार बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचना था, लेकिन मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण विमान को रांची में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी।
इसके बाद विमान को कोलकाता एयरपोर्ट भेजा गया। वहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद विमान शाम करीब छह बजे रांची पहुंचा। करीब दो घंटे की देरी से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। विमान के डायवर्ट होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में चिंता की स्थिति रही।
कई यात्रियों ने एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान परेशानी की बात कही। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, मौसम संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए विमानों के संचालन में बदलाव किया जाता है।
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश के अनुसार विमान का रूट बदला गया। मौसम में सुधार के बाद विमान कोलकाता से रांची के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें- झारखंड के सहायक आचार्यों को जल्द मिलेगा वेतन, शपथ पत्र लेकर शुरू हुई प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- पाकुड़ बाइपास निर्माण को गति, सात मौजा के रैयतों के बीच मुआवजा भुगतान के लिए 14.30 करोड़ जारी
