Move to Jagran APP

यशवंत सिन्‍हा का नया रूप आप भी देखिए... ममता बनर्जी अपना, बेटे जयंत सिन्‍हा पराया...

Bengal Chunav 2021 Bengal Election 2021 पूर्व वित्त मंत्री और कभी भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार रहे यशवंत सिन्‍हा की आक्रामकता तृणमूल कांग्रेस ज्‍वाइन करने के बाद से काफी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ वो रोज जहर उगल रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 04:38 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 03:19 AM (IST)
यशवंत सिन्‍हा का नया रूप आप भी देखिए... ममता बनर्जी अपना, बेटे जयंत सिन्‍हा पराया...
Bengal Chunav 2021, Bengal Election 2021: यशवंत सिन्‍हा और ममता बनर्जी।

रांची, जेएनएन। Bengal Chunav 2021, Bengal Election 2021 हजारीबाग वाले यशवंत सिन्‍हा ने बंगाल में टीएमसी की सत्ता में वापसी के लिए कमान संभाल ली है। हाल के उनके रवैये से ऐसा लग रहा है कि अब ममता बनर्जी उनके लिए अपना और बेटे, भाजपा सांसद जयंत सिन्‍हा पराया हो गए हैं। इससे पहले भी यशवंत सिन्‍हा मॉब लिंचिंग के आरोपितों का माल्‍यापर्ण किए जाने पर जयंत सिन्‍हा की जमकर खिंचाई कर चुके हैं। तब यशवंत ने अपने बेटे जयंत को लायक बाप का नालायक बेटा बताया था।

loksabha election banner

पूर्व वित्त मंत्री, हजारीबाग के पूर्व सांसद और कभी भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार रहे यशवंत सिन्‍हा की आक्रामकता तृणमूल कांग्रेस ज्‍वाइन करने के बाद से काफी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ वो रोज जहर उगल रहे हैं। बंगाल में दो चरणों के विधानसभा चुनाव संपन्‍न होते-होते वे पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्‍यक्ष ममता बनर्जी की भक्ति में इस कदर लीन हो गए हैं कि इस चुनाव में सुबह-शाम भारी बहुमत से जीत की चौपाई गुणगुणा रहे हैं। हालांकि, उनके बेटे और हजारीबाग के भाजपा सांसद जयंत सिन्‍हा इस चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति सौ फीसद आश्‍वस्‍त नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में यशवंत सिन्‍हा ने मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली, साथ ही नंदीग्राम सीट से भारी बहुमत से ममता बनर्जी के जीतने का दावा किया। कहा कि यहां उनके विपक्षी शुभेंदु अधिकारी की जमानत जब्‍त हो जाएगी। यशवंत ने लिखा- इन दिनों गोदी मीडिया का आदर्श पैसे और तरफदारी के लिए हर प्रकार का झूठ बोलेंगे। शर्म भी नहीं आती इनको।

बीते दिन यशवंत सिन्‍हा ने बंगाल में भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह ने बंगाल में कल हुए दूसरे चरण के मतदान के बारे में क्‍या कोई भविष्यवाणी की है? मैंने कोई भी नहीं देखा है, हालांकि मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा था। यदि आप बेहतर जानते हैं तो मुझे बताएं। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी सभा में ममता बनर्जी के नंदीग्राम के अलावा दूसरी सीट से चुनाव लड़ने के बयान पर तल्‍ख टिप्‍पणी करते हुए यशवंत सिन्‍हा ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि पीएम मोदी सीधे भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग के प्रमुख हैं। जब नंदीग्राम में मतदान हो रहा है, तब उनके द्वारा ममता बनर्जी के दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का मुद्दा उठाना ओछा बयान है।

इससे पहले यशवंत सिन्‍हा ने भारत निर्वाचन आयोग पर व्‍यंग्‍य करते हुए कहा कि मैं बंगाल में दूसरे चरण की 30 विधानसभा सीटों के बारे में अमित शाह की भविष्यवाणी का इंतजार कर रहा हूं। क्या बीजेपी इन 30 सीटों में से 35 या 40 पर जीत का दावा करेगी? मुझे चिंता है कि तीसरे चरण के बाद कहीं अमित शाह यह घोषणा न कर दें कि भाजपा पहले ही बहुमत हासिल कर चुकी है और आगे के चरणों में मतदान की कोई आवश्यकता नहीं है। शायद उनसे चुनाव आयोग भी सहमत होगा।

बता दें कि देश के बड़े ब्‍यूरोक्रेट रहे यशवंत सिन्‍हा ने अपनी राजनीतिक पारी भाजपा के साथ शुरू की। वे केंद्र में दो बार मंत्री रहे। झारखंड के हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से चुनकर वे लोकसभा सदस्‍य बने। भाजपा में उनकी अच्‍छी साख रही। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी अदावत के चलते वे बराबर केंद्र सरकार की नीतियों की मुखालफत करते रहे हैं। पीएम मोदी की पिछली सरकार में उनके बेटे जयंत सिन्‍हा को केंद्रीय मंत्री बनाया गया था। हालांकि इस बार जयंत को केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं मिली।

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि पीएम मोदी के खिलाफ खुलकर मोर्चाबाजी करने वाले यशवंत सिन्‍हा अपने बेटे जयंत सिन्‍हा के लिए लगातार म‍ुश्किलें पैदा करते रहे हैं। अब वे ऐन बंगाल चुनाव के वक्‍त भाजपा की धुर विरोधी तृणमूल कांग्रेस ज्‍वाइन करके बीजेपी को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। यशवंत सिन्‍हा ने टीएमसी ज्‍वाइन करने के दिन ममता बनर्जी की शान में खूब कसीदे पढ़े थे। तब उन्‍होंने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कंधार विमान अपहरण के दौरान ममता बनर्जी ने अपने आप को बंधक बनाकर कंधार भेजने का प्रस्‍ताव अटल जी को दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.