Move to Jagran APP

Bank Holidays October 2022: अक्टूबर में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays October 2022 इस साल अक्टूबर महीने में सबसे अधिक त्योहार है। खास बात यह है कि इस साल अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा दशहरा और काली पूजा जैसे बड़े त्योहार एक महीनें में ही है। जिसके कारण अक्टूबर महीने में बैंक 12 दिनों तक बंद रहेगा।

By JagranEdited By: Sanjay KumarPublished: Mon, 26 Sep 2022 07:42 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 07:44 AM (IST)
Bank Holidays October 2022: अक्टूबर में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays October 2022: अक्टूबर में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद।

रांची, जासं। Bank Holidays October 2022 अक्टूबर का महीना छुट्टियों के लिए पहचाना जाता है। इस साल अक्टूबर महीने में सबसे अधिक त्योहार है। खास बात यह है कि इस साल अक्टूबर महीने में दुर्गा पूजा, दशहरा और काली पूजा जैसे बड़े त्योहार एक महीनें में ही है। जिसके कारण अक्टूबर महीने में बैंक 12 दिनों तक बंद रहेगा। इससे बैंक से संबंधित कार्य बाधित हो सकते है।

loksabha election banner

यूनियन बैंक एमएल सिंह ने बताया कि बैंक बंद होने से सबसे अधिक बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों और स्टूडेंट वर्ग को परेशानी उठानी पड़ सकती है। भारत के अलग-अलग शहरों में 12 दिन बैंक के लिए कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। आरबीआई ने अक्टूबर 2022 में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दी है। त्रिपुरा, सिक्किम, बिहार, बंगाल, झारखंड और ओडिसा जैसे राज्यों में बैंक अक्टूबर के महीने में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे।

एटीएम में हो सकती है कैश की कील्लत

अक्टूबर में 12 दिनों तक बैंक बंद होने से एटीएम में कैश की किल्लत हो सकती है। साथ ही झारखंड में स्कूल, कालेज समेत तमाम शैक्षणिक संस्थानों में एडमिशन का कार्य चल रहा है। इस दौरान चलान भरने और कैश बैंक से कालेज से जुड़े कार्य बैंक में प्रभावित हो सकते है।

अक्टूबर के महीने में बैंक कर्मियों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • 2 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
  • 4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशहरा) शंकरदेव जन्मोत्सव
  • 5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा (दशमी) शंकरदेव जन्मोत्सव
  • 24 अक्टूबर – काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा
  • 31 अक्टूबर – डाला छठ
  • अक्टूबर के महीने में साप्ताहिक अवकाश : 8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को दूसरा और चौथा शनिवार
  • वहीं 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक कर्मियों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

दुर्गा पूजा और दिपावली, छठ की छूटी एक ही माह में

बैंक यूनियर लीडर एमएल सिंह का कहना है कि अक्टूबर में दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा और इसके अलावा दो दिन सैकेंड सेटर-डे है। कुल मिलाकर अक्टूबर माह में 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मियों के लिए अक्टूबर माह में सबसे अधिक दिन छूटी रहेगी। इस साल दुर्गा पूजा और दिपावली, छठ की छूटी एक ही माह में मिल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.