Move to Jagran APP

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, दीपावली से पहले ही तैयार होंगे 35 छठ घाट

रांची नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसका निर्णय रांची नगर निगम की बैठक में लिया गया। इसके साथ ही सभी छठ घाटों की सफाई दीपावली से पहले कर लेने का निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 04:12 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 06:30 AM (IST)
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, दीपावली से पहले ही तैयार होंगे 35 छठ घाट
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, दीपावली से पहले ही तैयार होंगे 35 छठ घाट

जागरण संवाददाता, रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विस्तृत नियमावली भी तैयार की जाएगी। यह निर्णय बुधवार को निगम परिषद की बैठक लिया गया। बैठक में तय किया गया कि दीपावली व छठ के मद्देनजर शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। बैठक में सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार, उप नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद और 53 पार्षद में से 52 उपस्थित थे।

loksabha election banner

बैठक में तय हुआ कि छठ पर्व तक के लिए प्रत्येक मोहल्ले में 10-10 अतिरिक्त सफाई कर्मी, 25 हाइवा व प्रत्येक जोन में एक-एक जेसीबी लगाए जाएंगे। शहर के करीब 35 तालाबों पर बने छठ घाट तथा नदियों के छठ घाट की सफाई का कार्य दीपावली तक पूरा कर लेने को कहा गया। कहा गया कि शहर के अलग-अलग मार्केट में कचरा उठाव का कार्य रात के समय भी जारी रखा जाएगा। इसके अलावा चार नए वेस्ट मैनेजमेंट योजनाओं की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पारित प्रस्ताव

- 29 अगस्त 2019 को संपन्न रांची नगर निगम परिषद की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि

- 29 अगस्त 2019 को संपन्न रांची नगर निगम स्थायी समिति की कार्यवाही का अनुमोदन

- वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में पथ मद व नागरिक सुविधा मद में प्राप्त आवंटन से निवेदित कुल 95 योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए स्वीकृति प्रदान करना।

- प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए तैयार नियमावली का अनुमोदन

- रामनवमी, सरहुल पूजा, श्रावण माह, मोहर्रम के अवसर पर किए गए विशेष प्रकाश की व्यवस्था में व्यय राशि की स्वीकृति

- चार संविदा सहायक अभियंताओं के मानदेय भुगतान के संबंध में

- संविदा पर कार्यरत छह कनीय अभियंताओं के मानदेय राशि में बढ़ोत्तरी

- दैनिक कर्मचारियों के मानदेय राशि में महंगाई भत्ता वृद्धि के संबंध में

- रांची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत स्थित तालाबों की सफाई एवं रख-रखाव से संबंधित व्यवस्था के संबंध में सैद्धांतिक स्वीकृति

- कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट स्थापित करना

- सेप्टिक टैंक प्रबंधन सुविधा

- रेंडरिग प्लांट। पशुओं के अपशिष्ट से उपयोगी सामग्री का उत्पादन

-बागवानी कचरा प्रबंधन की सुविधा।

- अटल मोहल्ला क्लीनिक, प्रधानमंत्री आवास योजना गृह प्रवेश, प्लास्टिक मुक्ति कार्यक्रम एवं निगम स्थापना दिवस पर हुए व्यय की स्वीकृति

-सभी जोन में लाभुक सम्मेलन एवं लाभुक सूची वार्ड वार में होने वाले संभावित व्यय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.