Move to Jagran APP

हरियाणा से पार नहीं पा सकी झारखंड की बालाएं

गुवाहटी ( असम) में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी में झारखंड की टीम उपविजेता हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 02:10 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 02:10 AM (IST)
हरियाणा से पार नहीं पा सकी झारखंड की बालाएं
हरियाणा से पार नहीं पा सकी झारखंड की बालाएं

जागरण संवाददाता, रांची: गुवाहटी ( असम) में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी में झारखंड की अंडर-21 टीम को भी अंडर-17 टीम की तरह उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। सोमवार को अंडर-17 टीम को हरियाणा ने टाईब्रेकर में हराया था और मंगलवार को अंडर-21 टीम को भी हरियाणा ने ही पराजित कर चैंपियन बनने का सपना तोड़ डाला। हरियाणा ने 5-3 से मैच जीता। खेल के 50वें मिनट तक दोनों हो टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर थी। 50वें मिनट में झारखंड की मिडफिल्डर प्रिया डुंगडुंग चोटिल हो गई और उसे मैदान से बाहर जाना पड़ा। प्रिया के बाहर जाते ही झारखंड की रक्षा पंक्ति दबाव आ गई और हरियाणा की टीम ने लगातार दो गोल कर मैच 5-3 से अपने नाम कर लिया। झारखंड टीम की ओर से अलबेला रानी टोप्पो ने 21वें और 33वें मिनट में व संगीता कुमारी ने 48वें मिनट में ंगोल दागा। जबकि हरियाणा की ओर 13वें मिनट में प्रकाश खाता खोला। गगनदीप कौर ने 24वें, 46वें व 59वें मिनट में तीन गोल दागा। 51वें मिनट में उषा ने एक गोल किया। टूर्नामेंट में सर्वाधिक आठ गोल झारखंड की संगीता कुमारी ने दागा। झारखंड टीम: अजंली बिंझिया, रेशमा सोरेंग, अंजना डुंगडुंग, शम्मी बाड़ा, दीप्ति टोप्पो, प्रिया डुंगडुंग, स्मिता मिंज, संगीता कुमारी, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, निराली कुजूर, प्रमिला कुमारी, नीतू कुमारी, अंजू केरकेट्टा, रोशनी डुंगडुंग, करमी नाग ।

loksabha election banner

-------------

खेलो इंडिया वॉलीबॉल में सुनील व राजीव आमंत्रित

जागरण संवाददाता, रांची: भारतीय वॉलीबॉल महासंघ ने 21 से 24 जनवरी तक किट विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले अंतर विश्वविद्यालय खेलो इंडिया वॉलीबाल चैंपियनशिप में झारखंड वॉलीबॉल संघ कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय को तकनीकी पदाधिकारी के रुप में तथा राष्ट्रीय निर्णायक राजीव मिश्रा को प्रतियोगिता के संचालन हेतु आमंत्रित किया है। झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैेन सुबोधकांत सहाय, अध्यक्ष आरके आनंद, वरीय उपाध्यक्ष किरण थाम्पकिन्सन, महासचिव शेखर बोस, सेताक सेन, उत्तम राज, विश्वनाथ सिंह, राजेश कुमार, संजय ठाकुर ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.