Move to Jagran APP

खराब मौसम का असर विमानों पर, रांची की कई उड़ानें डायवर्ट Ranchi News

Bad Weather Disrupts Air Traffic. वातावरण में कोहरा छाया हुआ है। मौसम में बदलाव के कारण इंडिगो एयर एशिया के कई फ्लाइट्स डायवर्ट किए गए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 04:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 04:13 PM (IST)
खराब मौसम का असर विमानों पर, रांची की कई उड़ानें डायवर्ट Ranchi News
खराब मौसम का असर विमानों पर, रांची की कई उड़ानें डायवर्ट Ranchi News

रांची, जासं। दिसंबर की ठंड के बीच राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में हल्के बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। बादल और बारिश के साथ वातावरण में कोहरा भी छाया हुआ है। मौसम में इस बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ विमानों के उड़ानों पर भी पड़ा है। इंडिगो, एयर एशिया के कई विमान अपने निर्धारित समय से देर से उड़ान भर रहे हैं। रांची आने वाली और रांची से उड़ान भरने वाली कई विमानों को डायवर्ट किया गया है।

loksabha election banner

मुंबई से रांची आने वाली इंडिगो 6E 6179 शाम सात बजकर 56 मिनट पर आएगी। बेंगलुरु से रांची आने वाली इ‍ंडिगो 6E 822 रात आठ बजकर 5 मिनट पर आएगी। दिल्‍ली से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 421 रात नौ बजकर पांच मिनट पर आएगी। दिल्‍ली से रांची आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट I5 744 अपने निर्धारित समय 11:15 बजे के बजाय दोपहर 12:35 बजे आई। रांची से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8 बजकर 30 मिनट के बजाय दोपहर 12: 25 बजे उड़ान भरी।

रांची से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E718 अपने निर्धारित समय सुबह 08:40 बजे के बजाय दोपहर 12:40 बजे उड़ान भरी। रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E822 अपने निर्धारित समय 09:05 बजे के बजाय दोपहर 12:15 बजे गई। रांची से दिल्‍ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E398 अपने निर्धारित समय 09:35 बजे के बजाय दोपहर 09:35 बजे रवाना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.