Move to Jagran APP

बाबूलाल मरांडी बोले, हमारी चिट्ठी से उड़ गई रवींद्र राय की नींद

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार से झाविमो कभी समझौता नहीं करेगा।

By Edited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 02:17 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 04:32 PM (IST)
बाबूलाल मरांडी बोले, हमारी चिट्ठी से उड़ गई रवींद्र राय की नींद

रांची, जेएनएन। गावां हाट मैदान में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की ओर से हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत एक जनसभा का आयोजन बुधवार को किया गया। हल्ला बोल में झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार से झाविमो कभी समझौता नहीं करेगा। शुरुआत से ही वे भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं। इस कारण उन्होंने शिक्षक की नौकरी छोड़ दी। जब मुख्यमंत्री बने तो उनके कुछ मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे थे। जब विरोध किया तो उनके ऊपर अनावश्यक दबाव पड़ने लगा तो उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया।

loksabha election banner

अर्जुन मुंडा की सरकार में भी भ्रष्टाचार को देखते हुए लोकसभा से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ा, जिसमें जनता का भरपूर सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ। कहा कि भाजपा ने उनके छह विधायकों को पद व पैसे का प्रलोभन देकर फोड़ लिया। दो को मंत्री बना दिया, जबकि अन्य को बोर्ड निगम में स्थान दे दिया। कहा कि रवींद्र राय का एक हस्तलिखित पत्र उन्हें मिला जिसमें किसे कितना रुपया दिया गया, इसका जिक्र है। पत्र को राज्यपाल को सौंपने के बाद भाजपा नेताओं की खासकर सांसद रवींद्र राय की नींद उड़ गई है। वे विभिन्न थानों में उनके खिलाफ एफआइआर करवा रहे हैं।

कहा कि उनके खिलाफ बारह करोड़ की मानहानि का मुकदमा करने की बात कहकर उन्हें डराने का प्रयास कर रहे हैं। वे केवल एक ही बात कह रहे हैं कि वे पत्र की सीबीआई जांच करवा लें तो सच्चाई का पता चल जाएगा लेकिन ये जांच से पीछे हट रहे हैं। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी की स्विस बैंक से सभी काला धन वापस लाकर गरीबों के खाते में डालेंगे। सरकार के चार वर्ष बीत जाने पर भी यह संभव नहीं हो सका। कहा कि लोगों के सहयोग से अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो सभी भ्रष्टाचारी जेल के अंदर होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव व संचालन वहाब खान ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक गुरुसहाय महतो, सुरेश साव, अजय रंजन, अमरदीप निराला, चंद्रशेखर आजाद, मरगूब आलम, भरत यादव, विजय यादव, मुन्ना सिंह, अरविंद गुप्ता व सुरेश मंडल ने भी संबोधित किया। मौके पर अनुरूपा देवी, ब्रह्मदेव शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज सिंह, आयुष कुमार सिन्हा, राजकुमार सिंह, अंकज सिंह व उमेश यादव समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव को लेकर कमस कस लें कार्यकर्ता
पूर्व मुख्यमंत्री सह जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी के पैतृक आवास कोदाईबांक में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को हुई। इसमें मुख्य रूप से स्वयं मरांडी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक की खरीद फरोख्त से संबंधित पत्र के मामले को राजभवन में उठाने व सीबीआई जांच की मांग करने पर भाजपा के लोग बौखला गए हैं। यदि इस मामले की जांच हो जाए तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। कहा कि भाजपा के लोग उन्हें डराने के लिए विभिन्न थानों में केस कर रहे हैं।

कहा कि भाजपा की तरह उन लोगों को भी कोई केस नहीं करना है। इसका जवाब जनता आनेवाले समय में ही देगी। लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। वे गांव, पंचायत में व प्रमुख के साथ बैठक करें एवं पंचायत व टोला स्तर पर कमेटी गठित करें। केंद्रीय सदस्य सुरेश साव ने कहा कि भाजपा के शासन से गरीब त्रस्त हैं। इस शासन में हिंदू मुस्लिम की राजनीति हो रही है। मौके पर लक्ष्मण स्वर्णकार, नुनूलाल मरांडी, उदय साव, आसमां खातून, महेश राम, गुरुसहाय महतो, केडी यादव, किशुन यादव, मोहन बरनवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.