बाबूलाल मराडी ने 113 परिवारों को बांटा अन्नपूर्णा आहार
राची श्री महावीर मंडल राची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में
जागरण संवाददाता राची: श्री महावीर मंडल राची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में लॉकडाउन के 63वें दिन 113 जरूरतमंद परिवारों के बीच अन्नपूर्णा आहार वितरण किया। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मराडी ने भी खुद भी जरूरतमंदों को राशन दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की स्थिति में सामाजिक संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता संदीप वर्मा, मुनचुन राय, किशोर साहू , शिव शकर शर्मा, प्रणय कुमार, कौशल चौधरी सहित सभी अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। राशन वितरण में श्री महावीर मंडल रांची के उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी , लंकेश सिंह, अशोक पुरोहित, प्रकाश चंद्र सिन्हा, संजय कुमार सिंह (लल्लू), सूरज पंडित, डॉ सौरभ प्रियदर्शी, दीपक कुमार, जोगेंद्र कुमार शर्मा, प्रभात कुमार रथ, रामनाथ सिंह की प्रमुख भूमिका रही।
---
लायंस क्लब ने साबुन व मास्क बांटे
जासं, राची : लायंस क्लब राची सिटी की ओर से मंगलवार को महिलौंग बस्ती में 100 मास्क ओर साबुन का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों को शारीरिक दूरी का महत्व समझाया गया। स्वच्छता और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई। कहा गया कि जानकारी ही सुरक्षा का पहली शर्त है।
---
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल काग्रेस ने बांटी राहत सामग्री
जासं राची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल काग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अगुवाई में लॉकडाउन-04 के 09वें दिन मंगलवार को चुटिया श्रीराम मंदिर के सामने गरीब-जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दी गई। यह कार्यक्रम अपराह्न 12:00 बजे हुआ। इसमें 200 लोगों के बीच सूखा राशन- चावल, दाल, तेल, प्याज, सोयाबीन, पापड़, आचार, मसाला आदि सामग्री दी।
इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल, युवा नेता अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, अमरजीत सिंह, राहुल राय, राजीव चौरसिया आदि मौजूद रहे।