Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए आम-ओ-खास की भावनाएं ले रहीं हिलोरे, खुलकर दे रहे दान

Jharkhand News Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में राम मंदिर के लिए पूरे देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान में लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। समर्पण करने में जहां आम लोगों की श्रद्धा उफान पर है वहीं महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों ने व्यक्तिगत तौर पर श्रद्धा दिखाई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 06:30 AM (IST)
Jharkhand News, Ayodhya Ram Mandir Donation: अयोध्या में राम मंदिर के लिए आम-ओ-खास की श्रद्धा उफान पर है।

रांची, [संजय कुमार]। Jharkhand News, Ayodhya Ram Mandir Donation अयोध्या में राम मंदिर के लिए पूरे देश में चल रहे निधि समर्पण अभियान में लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। समर्पण करने में जहां आम लोगों की श्रद्धा उफान पर है, वहीं धार्मिक संगठनों के साथ-साथ महामहिम, राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों ने भी व्यक्तिगत तौर पर श्रद्धा दिखाई है। देश के अधिकतर राज्यों के राज्यपालों ने निधि का समर्पण किया है। इनके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख हस्तियों ने निधि समर्पण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

loksabha election banner

अभियान में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने जहां 1.50 लाख रुपये का चेक दिया वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने जगदीप धनकड़ ने 5 लाख रुपये दिए। इसके साथ ही गुजरात के स्वामी नारायण गाड़ी संस्थान ने जहां 22 लाख 22 हजार 222 रुपये का चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को सौंपा। दूसरी ओर गोरखपुर के गोरक्षपीठ ने 51 लाख व देवीपाटन शक्तिपीठ ने 50 लाख रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही मुंबई के आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी महाराज ने परोपकार ट्रस्ट की ओर से 21 लाख रुपये दिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिए आठ लाख रुपये

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जहां 8 लाख रुपये दिए वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पांच लाख 10 हजार रुपये व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमत्री जयराम ठाकुर ने 2,73,111 रुपये के साथ-साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री, गुजरात के उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इसके साथ ही राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने एक लाख 11 हजार 111 रुपये, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने दो लाख, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने 1,83,750 रुपये, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एक लाख एक रुपये, झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने 51000 रुपये, ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने एक लाख रुपये, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल वैजल ने एक लाख रुपये राम मंदिर निर्माण के लिए दिए। इसके साथ ही तेलंगाना, त्रिपुरा सहित कई अन्य राज्यपालों ने भी निधि का समर्पण किया। इसके साथ ही केरल हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज ने भी विहिप के राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे को चेक सौंपा।

इस अभियान से लोगों को जुड़ना चाहिए : आरिफ मोहम्मद खान

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से निधि समर्पण अभियान के तहत मिलने गए पूर्व इसरो प्रमुख जी माधवन नायर, केरल के पूर्व डीजीपी वीपी सेन कुमार, विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे से कहा कि इस अभियान से आम लोगों को जुडऩा चाहिए। निधि समर्पण के तहत गांव-गांव तक जाना बहुत बड़ी बात है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.