Move to Jagran APP

लॉकडाउन में इफ्तार पार्टी, रोकने पहुंची पुलिस पर हमला; पीसीआर वैन पर पत्थरबाजी

Jharkhand. प्रखंड मुख्यालय में बिना प्रशासनिक अनुमति के इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इनमें से 12 लोगों के खिलाफ रातू बीडीओ ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 16 May 2020 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2020 11:55 AM (IST)
लॉकडाउन में इफ्तार पार्टी, रोकने पहुंची पुलिस पर हमला; पीसीआर वैन पर पत्थरबाजी

रातू (रांची), जेएनएन। रांची के रातू प्रखंड में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बिना प्रशासनिक अनुमति के लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जहां गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में, वहीं शुक्रवार को परहेपाठ में इफ्तार का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि अनवर खान के घर इफ्तार पार्टी हो रही है। सूचना के बाद रातू पुलिस की पीसीआर वैन-29 वहां रोकने पहुंची, तो इफ्तार में शामिल लोगों सहित अन्य ने उस पर पत्थरबाजी कर दी।

loksabha election banner

हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पत्थरबाजी के बाद पुलिस वाले वहां से चले आए। बाद में रातू थाने से चार गाड़ी पुलिस वहां पहुंची, तो गांव में कोई नहीं था। सभी भाग गए थे। इस संबंध प्रशिक्ष़ु एसपी के विजय शंकर ने बताया कि पहरेपाठ में कुछ लोगों ने पुलिस वैन पर हमला किया है। सूचना पर जब पुलिस पहुंची, तो वहां कोई नहीं था। पुलिस शनिवार को इस पर कार्रवाई करेगी। गौरतलब हो कि गुरुवार को भी प्रखंड मुख्यालय में बिना प्रशासनिक अनुमति के इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इनमें से 12 लोगों के खिलाफ रातू बीडीओ ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 12 पर दर्ज की प्राथमिकी

जिला प्रशासन ने रातू प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को आयोजित इफ्तार पार्टी के मामले में 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आयोजकों पर रातू बीडीओ और सीओ ने लॉकडाउन उल्लंघन पर प्राथमिकी की है। रातू थाना में इन 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है।

इनमें सदस्य आलोक उरांव, उप प्रमुख महमूद अंसारी, भाजपा नेता राजेश सिंह व संजीव तिवारी, नुरुल होदा, मियाजान अंसारी, सामी अंसारी, सुहेल अंसारी, रजब अली, झामुमो नेता धर्मेंद्र सिंह व बेलाल अंसारी एवं प्रखंड साक्षरता सचिव तैयब अंसारी सहित अन्य शामिल हैं। प्रखंड कार्यालय परिसर में सद्भावना कमेटी रातू ने बिना किसी आदेश के इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान शारीरिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया था। इससे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.