Move to Jagran APP

सात वर्ष बाद स्वजनों से मिली असम की लड़की, 2015 में बिछड़ने के बाद रांची से गुमला भेजी गई थी

Jharkhand News Gumla News स्वजनों के साथ घर जाने से पहले किशोरी काफी खुश नजर आ रही थी। बाल कल्याण समिति और ज्ञानाश्रय गुमला के प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त की। परिजनों को किशोरी के बारे में पता करने में परेशानी हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 26 Aug 2021 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 07:46 AM (IST)
सात वर्ष बाद स्वजनों से मिली असम की लड़की, 2015 में बिछड़ने के बाद रांची से गुमला भेजी गई थी
Jharkhand News, Gumla News सात साल बाद परिजनों से मिलकर खुश दिखी गुमला ज्ञानाश्रय में रह रही असम की किशोरी।

गुमला, जासं। गुमला बाल कल्याण समिति में वर्ष 2015 से रह रही असम की एक किशोरी सात साल के बाद अपने परिवार के सदस्यों से मिली। गुरुवार को आवश्यक कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति के सदस्य ने किशोरी को उसके स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों के साथ घर जाने से पहले किशोरी काफी खुश नजर आ रही थी। बाल कल्याण समिति और ज्ञानाश्रय गुमला के प्रतिनिधियों के प्रति उसने आभार व्यक्त कि‍या।

loksabha election banner

बाल कल्याण समिति के सदस्य सुषमा देवी ने बताया कि वर्ष 2015 में इस बच्ची को रांची प्रेमाश्रय से गुमला सीडब्ल्यूसी भेजा गया था। मिसिंग बच्ची के रूप में इसे गुमला ज्ञानाश्रय में रखा गया था। अपना और अपने पिता के नाम के अलावा यह बच्ची कुछ नहीं बता पा रही थी। इस कारण इसके परिजनों को इसका पता लगाने में काफी परेशानी हुई। इस बच्ची का नामांकन गुमला कस्तूरबा में कक्षा छह में कराया गया था

अभी वह कक्षा दसवीं में पढ़ रही है। पंचूला हरियाणा के एसआइ राजेश कुमार के सहयोग से इस बच्ची के घर का पता किया गया। इसके माता-पिता नहीं है। इसकी बड़ी मां सनियारो होरो और भाई अविराम होरो मंटू रजक गुरुवार को गुमला पहुंचे। आवश्यक कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनों को सौंप दिया। यह बच्ची असम में सोनीत जिला के तेजपुर की रहने वाली है।

किशोरी के अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

अपहरण के मामले में रांची के कांके निवासी दिनेश मुंडा को भरनो पुलिस ने रांची जिला के कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। गौरतलब हो कि भरनो थाना क्षेत्र के एक गांव से दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण हो गया था। इसे लेकर किशोरी की मां द्वारा 20 अगस्त को रांची जिला के ठाकुरगांव निवासी परमेश्वर महली के खिलाफ भरनो थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।

प्राथमिकी दर्ज होते ही भरनो थाना प्रभारी आदित्य कुमार चौधरी के नेतृत्व में दोनों किशोरियों और आरोपियों को ढूंढना शुरू कर दिया गया। इसके बाद पुलिस की दबिश को देखते हुए दोनों किशोरियों ने भरनो थाना में बीते 24 अगस्त को आत्मसमर्पण कर दिया। इसे पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। इधर गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को आरोपी दिनेश मुंडा रांची जिला के कांके थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। वह शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.