Move to Jagran APP

असम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में बंधु तिर्की भी शामिल

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें झारखंड के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की का भी नाम शामिल है। पार्टी की ओर से मिली इस जिम्मेदारा के बाद कांग्रेस विधायक ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 03:05 PM (IST)
असम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में बंधु तिर्की भी शामिल
असम चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में बंधु तिर्की भी शामिल। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो । असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें झारखंड के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की व झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव का भी नाम शामिल है। वहीं, पार्टी की ओर से स्टार प्रचारक बनाये जाने पर कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने कांग्रेस पार्टी केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के ओर से जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगा।

loksabha election banner

बता दें कि कांग्रेस की ओर से जारी इस सूची में असम विधानसभा चुनाव को लेकर 30 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की गई है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नवजोत सिंह सिद्धु आदि कई बड़े नाम शामिल हैं।

बता दें कि असम में 126 सीटों के लिए तीन चरण में मतदान होने हैं। जिसका परिणाम दो मई को आएगा। चुनाव आयोग के अनुसार असम में 2016 विधानसभा चुनाव में 24,890 चुनाव केंद्र थे, 2021 में चुनाव केंद्रों की संख्या 33,530 होगी। असम में प्रथम चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.