Move to Jagran APP

विकास भारती एवं एकल अभियान के प्रयास से नशा मुक्त हुआ दुमका का असना गांव

विकास भारती एवं एकल अभियान के प्रयास से दुमका जिला के शिकारीपाड़ा का असना गांव पूरी तरह नशा मुक्त हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 04:23 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 06:38 AM (IST)
विकास भारती एवं एकल अभियान के प्रयास से नशा मुक्त हुआ दुमका का असना गांव
विकास भारती एवं एकल अभियान के प्रयास से नशा मुक्त हुआ दुमका का असना गांव

जागरण संवाददाता, रांची : विकास भारती एवं एकल अभियान के प्रयास से दुमका जिला के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत के असना गाव पूरी तरह नशा मुक्त हो गया। इस गाव में 140 घर हैं, जहां की कुल आबादी लगभग 540 की हैं। शुक्रवार को पद्मश्री अशोक भगत ने गांव में पहुंचकर इस गांव के नशा मुक्त होने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस गाव की महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संस्था द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। संस्था की ओर से प्रयास रहेगा कि नशे की चपटे में यहां का कोई भी व्यक्ति फिर से नहीं आए। अशोक भगत ने बातचीत में कहा इस गांव के लोग पहले शराब स्वयं बनाते थे। परंतु विकास भारती की ओर से तेजस्वनी कार्यक्रम के तहत क्लब बनाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। एकल विद्यालय के शिक्षक लोगों को जागरूक करते रहे। एकल अभियान का प्रयास इसमें बहुत ही सराहनीय है। ग्राम स्वराज मंच के माध्यम से समय-समय पर कार्यक्रम चलाया गया। इसका असर आज दिख रहा है। कहा, विकास भारती इस तरह का अभियान दूसरे गांवों में भी चलाएगी। इस पर समाज के लोगों को ध्यान देना चाहिए। झारखंड में कई गांवों में इस तरह के अभियान चल रहे हैं। एकल के ललन शर्मा ने कहा कि संस्था राज्य में अभियान चला रही है।

loksabha election banner

इस मौके पर एकल अभियान जिलाध्यक्ष मंगल मंडल, 20 सूत्री अध्यक्ष श्याम मराडी, पलटन मराडी,शिवधन सोरेन, आरती सोरेन, रिना बास्की, दिनेश सोरेन, चंपा मराडी, बहालेन मराडी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.