Move to Jagran APP

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले, जयपाल सिंह मुंडा का गांव बनेगा Model village

Jharkhand. आदिवासी युवाओं के लिए फेसबुक के सहयोग से प्रोग्राम शुरू होगा। जनगणना में जनजातीय आबादी का आंकड़ा लेकर प्लान बनाया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 09:17 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले, जयपाल सिंह मुंडा का गांव बनेगा Model village
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बोले, जयपाल सिंह मुंडा का गांव बनेगा Model village

रांची, राज्य ब्यूरो। जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एलान किया है कि हॉकी में भारत को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने वाले जयपाल सिंह मुंडा के पैतृक गांव खूंटी जिले के टकरा को मॉडल विलेज के तौर पर विकसित किया जाएगा। अपने आवास पर गुरुवार को मीडिया से रूबरू हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि तीन जनवरी को जयपाल सिंह की जयंती है और इस मौके पर उनके गांव में भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। 

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री ने आदिवासी युवाओं में नेतृत्व कौशल को विकसित करने के लिए फेसबुक के माध्यम से गोल कार्यक्रम जल्द आरंभ किए जाने की जानकारी दी। कहा कि इस कार्यक्रम का लाभ पूरे देश के जनजातीय समुदाय के युवाओं को मिलेगा। 2021 की जनगणना में जब जनजातीय समुदाय की आबादी की जानकारी हो  तो उनका विभाग समेकित विकास के लिए वृहद राष्ट्रीय कार्यक्रम तैयार करेगा।

पार्टी फोरम पर होगी हार की समीक्षा

मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की शिकस्त पर कहा कि पार्टी फोरम में इस पर बातचीत होगी। सरकार में रहने के दौरान यह अपेक्षा होती है कि काम के आधार पर वोट मिले। ऐसा नहीं हो पाया। पार्टी हार के तमाम कारणों की समीक्षा करेगी।

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध को बताया गलत

अर्जुन मुंडा ने नागरिकता संशोधन बिल के विरोध को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि इसपर सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने सुझाव दिए हैैं। एनपीआर के साथ नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को जोडऩा गलत है। इन कानूनों का लक्ष्य लोगों को राहत देना है। रांची में भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो बाहरी हैं, जो संकटों से पीछा छुड़ाकर देश में आए हैं। उन्हें इस कानून का लाभ होगा। इसे एनपीआर से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। जो व्यक्ति खुद यह मानता है कि वह बाहरी है, उसे नागरिकता कानून के तहत नागरिकता मिलेगा। जो इस तथ्य को छिपाना चाहता है, उसके खिलाफ इसमें कार्रवाई का प्रावधान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.