Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों की नियुक्ति शुरू, जानिए आवेदन की तारीख और प्रक्रिया

    झारखंड में विश्विविद्यालयों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की तारीख जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इनकी नियुक्ति उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर की हो रही है। इन पदों पर नियुक्ति चार सालों के लिए हो रही है।

    By Neeraj AmbasthaEdited By: Shashank ShekharUpdated: Mon, 02 Oct 2023 10:45 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड के विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों की नियुक्ति शुरू

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की अनुशंसा पर विश्वविद्यालयों में गैर शैक्षणिक पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुलसचिव के छह, वित्त पदाधिकारी के सात, परीक्षा नियंत्रक के तीन तथा सहायक कुलसचिव के सात पद पर नियुक्ति होनी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग ने गुरुवार को इन पदों पर नियुक्ति को लेकर आवेदन की तिथियां घोषित कर दीं। जेपीएससी के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति के लिए तीन अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे।

    इसकी अंतिम तिथि तीन नवंबर शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान छह नवंबर शाम पांच बजे तक होगा तथा हार्ड कॉपी आयोग कार्यालय में 21 नवंबर शाम पांच बजे तक जमा होगी।

    इन पदों पर नियुक्ति चार वर्षों के लिए होगी तथा सिंडिकेट के अनुमोदन के बाद चार वर्ष कार्यकाल बढ़ाया जा सकेगा। इन पदों पर सेवानिवृत्त की आयु 60 वर्ष होगी। आयोग के अनुसार, नियुक्ति में 55 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    किस विश्वविद्यालय में कितने पद

    कुलसचिव के लिए रांची विश्वविद्यालय (01), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (01), नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (01), जमशेदपुर वीमेंस कालेज (01), विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (01) और विनोबा भावे विश्वविद्यालय (01)

    नोट: सभी पद अनारक्षित श्रेणी के हैं।

    वित्त पदाधिकारी के लिए रांची विश्वविद्यालय (01), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (01), नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (01), जमशेदपुर वीमेंस कालेज (01), विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (01), विनोबा भावे विश्वविद्यालय (01) और कोल्हान विश्वविद्यालय (01)

    नोट : सभी पद अनारक्षित श्रेणी के हैं।

    परीक्षा नियंत्रक के लिए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (01), नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (01) तथा जमशेदपुर वीमेंस कालेज (01)

    यह भी पढ़ें: Jharkhand News: रामगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, दामोदर-भैरवी नदी उफान पर; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

    नोट: सभी पद अनारक्षित श्रेणी के हैं।

    सहायक कुलसचिव के लिए रांची विश्वविद्यालय (अनारक्षित-01, एसटी-01), सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (अनारक्षित-01, एसटी-01), कोल्हान विश्वविद्यालय (अनारक्षित-01, एसटी-01) और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय (एसटी-01)।

    यह भी पढ़ें: New Train Time Table: रेलवे ने जारी किया नया टाइम टेबल, गोड्डा से गुजरने वाली इन ट्रेनों की बढ़ाई गई रफ्तार