झारखंड के लोहरदगा में असामाजिक तत्वों ने तोड़ी बापू की प्रतिमा
कुडू थाना क्षेत्र के चिरी चौक में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने बुधवार को तोड़ डाला है। अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्व ने पूरी तरह से तोड़ डाला प्रतिमा कई टुकड़े हो चुकी है।
लोहरदगा (जासं) । कुडू थाना क्षेत्र के चिरी चौक में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने बुधवार को तोड़ डाला है। अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्व ने पूरी तरह से तोड़ डाला, प्रतिमा कई टुकड़े हो चुकी है। इसकी सूचना मिलने के साथ ही एसडीओ अरविंद कुमार लाल, डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद, कुडू बीडीओ मनोरंजन कुमार, कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को किसने और क्यों तोड़ा। फिलहाल जिले के अधिकारी बापू की विखंडित प्रतिमा को अपने साथ लेकर वहां से चले गए हैं। बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के चिरी चौक में लगी हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर कई टूकड़ों में बिखेर दिया। उस रास्ते गुजर रहे लोगों ने जब बापू की प्रतिमा का ऐसा हाल देखा तो तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। इसके बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
तत्काल जिला से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी को चिन्हित करते हुए कार्रवाई को लेकर पुलिस जुट गई है। स्थानीय लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ इस प्रकार का व्यवहार करने वाले दोषी व्यक्ति को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।