Jharkhand ACB: कांके में रंगे हाथ रिश्वत लेते धराया हेडमास्टर, गिरफ्तार
ACB Arrest Head Master in Ranchi. रांची के कांके में बुधवार को राजकीय मध्य विधालय बोडेया के हेडमास्टर विनोद कुमार सिंह को 3000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 05:56 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड में रिश्वतखोरी पर लगाम कसने के लिए प्रयासरत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। ब्यूरो की टीम ने राजधानी रांची के कांके इलाके में जाल बिछाकर रंगे हाथ एक हेडमास्टर को रिश्वत लेते धर दबोचा। राजकीय मध्य विद्यालय, बोडेया के हेडमास्टर सह व्ययन पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह किसी काम के एवज में पीडि़त से 3000 रुपये घूस ले रहे थे। एसीबी ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें