विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक सप्ताह के अंदर चलेगी रांची-जयनगर एक्सप्रेस

By Sachin MishraEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 02:06 PM (IST)

रांची-जयनगर एक्सप्रेस चलने से लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी।

एक सप्ताह के अंदर चलेगी रांची-जयनगर एक्सप्रेस
एक सप्ताह के अंदर चलेगी रांची-जयनगर एक्सप्रेस

रांची, जेएनएन। रांची-जयनगर एक्सप्रेस जल्द चलने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इस ट्रेन को शीघ्र चलाने की घोषणा की है। चंद्रपुरा लाइन बाधित होने के कारण यह ट्रेन स्थगित थी। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। इस ट्रेन को चलाने के लिए मिथिला से जुड़े लोग लगातार आंदोलन कर रहे थे।

सांसद निशिकांत दुबे के मुताबिक, एक सप्ताह के अंदर ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के चलने से लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी।  

पहले चलती थीं तीन ट्रेनें
रांची से मिथिलांचल के बीच तीन ट्रेनों रांची-जयनगर एक्सप्रेस, दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का संचालन होता था। धनबाद-चंद्रपुरा लाइन बंद होने से तीनों ट्रेनें ठप हो गईं। मिथिलांचल की एक बड़ी आबादी रांची में रहती है।

यह भी पढ़ेंः प्रेम प्रसंग में रांची के युवक की रामगढ़ में हत्या

यह भी पढ़ेंः आगे बढ़ना है तो आलोचनाओं का स्वागत करना होगा: रघुवर