Move to Jagran APP

अंकिता ने तोड़ा दीपिका का वर्चस्व

रांची कटक के बाराबाती स्टेडियम में चल रही सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में टाटा आर्चर

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 07:38 AM (IST)
अंकिता ने तोड़ा दीपिका का वर्चस्व
अंकिता ने तोड़ा दीपिका का वर्चस्व

रांची : कटक के बाराबाती स्टेडियम में चल रही सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में टाटा आर्चरी अकादमी की अंकिता भकत रिकर्व महिला व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड का स्वर्ण जीतकर नेशनल चैंपियन बनी। इस जीत के साथ ही अंकिता ने विश्व की पूर्व नंबर एक तीरंदाज झारखंड की दीपिका कुमारी के लगातार सात साल से स्वर्ण जीतने के सिलसिले पर रोक लगा दी। अंकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5.9 अंक हासिल किए। अंकिता ने एक स्वर्ण व तीन रजत पदक जीते, जबकि महिला टीम इवेंट व मिक्स्ड टीम इवेंट में झारखंड ने रजत पदक जीता।

loksabha election banner

पश्चिम बंगाल की रहने वाली अंकिता पिछले छह साल से टाटा आर्चरी अकादमी में ट्रेनिंग ले रही है। रिकर्व महिला 70 प्लस 70 में अंकिता दूसरे स्थान पर रही।

झारखंड की रिकर्व महिला टीम ने रजत पदक जीता। टीम में अंकिता भकत, दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी व हिमानी बोरो शामिल हैं। रिकर्व मिक्सड टीम में अंकिता भकत व गुरचरण बेसरा ने रजत पदक जीता। इस सफलता पर अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दी है और आगे बेहतर करने की कामना की है। झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन 17 को : सबजूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल 17 मार्च को मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शकर सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को संबंधित प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अश्रिता लकड़ा (9431386252) या जयंत केरकेट्टा (9835975173) से सम्पर्क किया सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.