विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची में होगा अमित शाह का शाही स्वागत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Thu, 14 Sep 2017 12:11 PM (IST)

रामकुमार पाहन ने कहा कि जनजातीय समूह पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में स्वागत करेंगे।

रांची में होगा अमित शाह का शाही स्वागत
रांची में होगा अमित शाह का शाही स्वागत

रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने 32 जनजातीय समूहों की स्वागत मंडली का गठन किया है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता करेंगे।

 

रामकुमार पाहन ने कहा कि जनजातीय समूह पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार आदिवासियों को इतनी बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सौंपी गई है। आज उन्हें अगवानी का मौका मिल रहा है। इधर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष में तय किया गया कि युवा मोर्चा के एक हजार कार्यकर्ता मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

 

यह भी पढ़ें:  अमित शाह के दौरे पर बहाए जा रहे करोड़ों रुपयेः आरपीएन सिंह