Move to Jagran APP

तीन सितंबर को दुमका में अमित शाह

रांची भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन सितंबर को राज्य के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 05:02 AM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 05:02 AM (IST)
तीन सितंबर को दुमका में अमित शाह

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन सितंबर को राज्य के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे दुमका में संगठनात्मक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे पाकुड़ में एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह छह लाख किसानों को पीएम किसान योजना की दूसरी किश्त बांटेंगे। कुल मिलाकर राज्य में 220 करोड़ रुपये किसानों के बीच वितरित किया जाना है। इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से 50 हजार किसानों को मोबाइल फोन के लिए प्रति किसान दो हजार रुपये वितरित करने की योजना है। 30 को आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा

loksabha election banner

राज्य ब्यूरो, रांची : अपने दो दिवसीय प्रवास पर 30 अगस्त को भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची पहुंचेंगे। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दूसरा झारखंड दौरा है। नड्डा 30 अगस्त को 10.30 बजे पूर्वाह्न सेवा विमान से नई दिल्ली से राची पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि 30 को पूरे दिन उनका व्यस्ततम कार्यक्रम है। वे 11.30 बजे लोहरदगा स्थित विद्या मंदिर परिसर में जिला स्तरीय शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसमें बूथ समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। ढाई बजे गुमला ऑडोटोरियम में वे जनजातीय समाज के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे उनका धुर्वा, राची स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा का कार्यक्रम है। रात्रि विश्राम राजकीय अतिथिशाला मोरहाबादी में होगा।

31 अगस्त को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मेदिनीनगर तथा इटखोरी में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मेदिनीनगर में 11 बजे से पलामू एवं गढ़वा जिला के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रस्तावित है, जबकि तीन बजे वे इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिसर में एक आम सभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन प्रदेश कार्यालय में प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के बाद वे रात्रि आठ बजे नई दिल्ली लौट जाएंगे।

इधर, एक सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो को झारखंड के विकास से कुछ भी लेनादेना नहीं है। हेमंत सोरेन प्रदेश में नकारात्मक बदलाव चाहते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि क्या वे यह बदलाव परिवारवाद, वंशवाद को बढ़ाने, राज्य को अस्थिर करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, जल जंगल जमीन को लूटने, वोट बैंक और तुष्टीकरण, राज्य के शहीदों को अपमानित करने के लिए करना चाहते हैं। अब सात सितंबर को रांची आएंगे नीतीश

राज्य ब्यूरो, रांची : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सात सितंबर को रांची आएंगे। वे डिबडीह स्थित कार्निवल हॉल में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन पूर्व में 25 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के कारण नीतीश ने इसे स्थगित कर दिया था।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि नीतीश कुमार राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगे तथा चुनावी रणनीति की घोषणा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राज्यसभा सदस्य रामचंद्र प्रसाद सिंह, लोकसभा सदस्य राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, बिहार के समाज कल्याण मंत्री व झारखंड प्रभारी रामसेवक सिंह, सह प्रभारी अरुण कुमार आदि भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.