विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amit Shah: विधानसभा चुनाव से पहले झारखंड आएंगे अमित शाह, राज्य सरकार से सवाल पूछेंगे BJP कार्यकर्ता

Published: Mon, 26 Aug 2024 08:55 PM (IST)

Jharkhand Assembly Election News भारतीय जनता पार्टी सितंबर महीने में फिर से प्रदेश भर से अपने कार्यकर्ताओं को रांची बुलाकर ...और पढ़ें

चुनाव से पहले अमित शाह आएंगे झारखंड (फाइल फोटो)
चुनाव से पहले अमित शाह आएंगे झारखंड (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News भारतीय जनता पार्टी सितंबर महीने में फिर से प्रदेश भर से अपने कार्यकर्ताओं को रांची बुलाकर राज्य सरकार से सवाल पूछने का कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली जाने से पहले इसकी विस्तृत रुपरेखा बना दी है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं को भाजपा करेगी सक्रिय

उनकी सहमति मिल गई तो पार्टी जिलों में भी अभियान चलाकर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी। 23 अगस्त को युवा मोर्चा की रैली में प्रशासनिक बाधा के बावजूद कार्यकर्ताओं की संख्या और उनके उत्साह को भाजपा सकारात्मक मान रही है।

इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता फिर से हेमंत सोरेन सरकार से युवाओं के रोगजार, महिलाओं को चूल्हा भत्ता, अनुबंध कर्मियों को स्थाई करने के वादे पर सवाल पूछेगी। यह अभियान चुनाव तक जारी रहेगा। अमित शाह की उपस्थिति से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाकर भाजपा विधानसभा चुनाव तक माहौल बनाए रखने में लगी है।

मिला क्या के बाद भाजपा अपना वादा भी बताएगी

भारतीय जनता पार्टी सरकार से सवाल पूछने के अपने अभियान मिला क्या के बाद राज्य के लिए अपनी योजना से भी लोगों को अवगत कराएगी।

पार्टी ने युवाओं, महिलाओं समेत राज्य के विकास के लिए चुनावी वादे का रोडमैप तैयार करना प्रारंभ कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में भाजपा की सरकार बनने पर भावी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

सितंबर में संगठन प्रभारी करेंगे लंबा प्रवास

प्रदेश भाजपा के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सितंबर के पहले सप्ताह से झारखंड में प्रवास करने पहुंच जाएंगे। सप्ताह भर के प्रवास में वाजपेयी जिलों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

आम कार्यकर्ताओं से चुनाव के पहले के माहौल, प्रत्याशी के नाम और जमीनी मुद्दों की पहचान कर वाजपेयी केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौपेंगे।