विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 15 Sep 2017 11:40 AM (IST)Updated: Fri, 15 Sep 2017 02:14 PM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने 32 जनजातीय समूहों की स्वागत मंडली का गठन किया है।

तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह

रांची। बीजेपी के मिशन 2019 के तहत पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को रांची पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ जयंत सिन्हा सुदर्शन भगत ने बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत किया। शाह ने प्रदेश की जनता और कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार जताया। रांची पहुंचकर बीजेपी अध्यक्ष ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम की कर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। शाह 17 सितंबर तक वहां रुकेंगे, इस दौरान बीस से अधिक बैठक आयोजित करने का अनुमान है। प्रवास के अंतिम दिन शाह बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू भी जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने 32 जनजातीय समूहों की स्वागत मंडली का गठन किया है। बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने यह जानकारी देते हुए बताया था कि रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता करेंगे।

रामकुमार पाहन ने कहा था कि जनजातीय समूह पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक का स्वागत करेंगे। पहली बार आदिवासियों को इतनी बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से सौंपी गई है। आज उन्हें अगवानी का मौका मिल रहा है। इधर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष में तय किया गया कि युवा मोर्चा के एक हजार कार्यकर्ता मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

 

 यह भी पढ़ें:  रांची में होगा अमित शाह का शाही स्वागत