विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Durga Puja 2022: रांची शहर में देखिए 10 अद्भुत पूजा पंडाल, यहां सेल्फी लेना नहीं भूलें

By M. EkhlaqueEdited By: M Ekhlaque
Published: Sun, 02 Oct 2022 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:20 PM (IST)

Durga Puja 2022 अगर आप रांची में दुर्गा पूजा घूमने के लिए घर से निकल रहे हैं तो पहले प्लान ...और पढ़ें

Durga Puja 2022: रांची में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
Durga Puja 2022: रांची में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

रांची, {संजय सुमन/मनोरंजन}। Amazing Pooja Pandals In Ranchi झारखंड की राजधानी रांची में इसबार दुर्गापूजा पर कई अद्भुत पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनकी कलाकारी देखकर आपके मुंह से वाह... अद्रभुत... लाजवाब... जैसे कई शब्द एक साथ निकल पड़ेंगे। इन पूजा पंडालों को काफी मेहनत के साथ पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने मूर्त रूप दिया है। इन पूजा पंडालों को देखकर दुर्गापूजा उत्सव का उत्साह दोगुना हो जाएगा। दो साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब राजधानी रांची में ये पूजा पंडाल दुर्गा पूजा को नया लुक दे रहे हैं।

इस्कान मंदिर का लीजिए सेल्फी

यह शानदार पूजा पंडाल इस समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह इस्कान मंदिर की प्रतिकृति है। इसे आप रांची के अपर बाजार स्थित बकरी बाजार में देख सकते हैं। इसके विशाल गुंबद और सुंदरता देखकर आप सेल्फी लिए बिन नहीं रह पाएंगे। यहां हर कोई इसे कैमरे में कैद करता नजर आएगा। भारतीय युवक संघ ने इसे बनवाया है।

बिहार क्लब में देखिए लाइटिंग का कमाल

रांची मेन रोड में अगर आप पूजा पंडाल घूम रहे हैं तो बिहार क्लब में बनाए गए पूजा पंडाल को देखना नहीं भूलें। यहां बेहद अनूठे अंदाज में कलाकारों ने दर्शनीय पूजा पंडाल बनाया है। इसका बाहरी लुक आपको इस कदर लुभाएंगा कि आप मोबाइल से सेल्फी खींचना नहीं भूलेंगे। यहां लाइटिंग का भी शानदार प्रबंध किया गया है।

चंद्रशेखर आजाद चौक पर देखिए पंडाल

रांची के मेन रोड में ही आप चाहें तो चंद्रशेखर आजाद चौक के पास इस पूजा पंडाल को देख सकते हैं। इसे बाहर के कलाकारों ने बनाया है। पहली नजर में यह विशाल पूजा पंडाल आपको अपनी ओर बुलाता नजर आएगा। आप इसे देख बिना नहीं रह पाएंगे। यहां भी आप एक सेल्फी ले सकते हैं। तस्वीरें अपने दोस्तों से साझा कर सकते हैं।

कोकर एचबी रोड में देखिए यह पंडाल

रांची के कोकर एचबी रोड में आपको यह पूजा पंडाल नजर आएगा। ग्रीन रंग का यह पूजा पंडाल बेहद आकर्षक लग रहा है। यह कपड़ों से बनाया गया है। इसका अनूठा लुक आपको नजदीक से देखने के लिए विवश करेगा। अगर आप इस राेड में कुछ देखना चाहते हैं तो इस पूजा पंडाल को जरूर देखें।

कांटा टोली में लुभा रहा यह पूजा पंडाल

रांची का फेमस इलाका है कांटा टोली। यहां नेताजी नगर में यह पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए लोग दूर दूर से पहुंच रहे हैं। इस पूजा पंडाल को बाहर से आए कलाकारों ने कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है। यह पहली नजर में आपको भा जाएगा। यहां भी आप सेल्फी ले सकते हैं।

रांची रेलवे स्टेशन रोड में चक्रवात देखना न भूलें

अगर आप रांची रेलवे स्टेशन रोड में दुर्गा पूजा का आनंद उठाना चाहते हैं तो इस पूजा पंडाल को देखना कतई मत भूलें। रंग-बिरंगी लाइट का अनूठा प्रयोग करते हुए कलाकारों ने इसे मूर्त रूप दिया है। दूर से देखने पर यह

समुद्री चक्रवात जैसा नजर आता है। सेल्फी के लिए यह शानदार पूजा पंडाल है।

रातू रोड में इस पूजा पंडाल को जरूर देखिए

रांची के रातू रोड में आरआर स्पोर्टिंग क्लब में इस अनूठे पूजा पंडाल को देखकर आप दंग रह जाएंगे। इसका शानदार लुक रंग बिरंगी रोशनी में और ज्यादा निखर कर नजर आता है। यहां बड़ी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। सेल्फी लेने के लिहाज से यह पूजा पंडाल भी बेहतर स्पाट है।

बांध गाड़ी बूटी रोड में लीजिए लाइटिंग का आनंद

रांची के खेलगांव के पास यानी बूटी रोड में बांध गाड़ी में कलाकारों ने लाइटिंग के जरिए पूजा पंडाल बनाया है। दिन में इसे देखकर आप कुछ खास अंदाजा नहीं लगा पाएंगे, लेकिन रात की रोशनी में इसे देखकर आप महसूस करेंगे कि विदेश में आ गए हैं। सेल्फी के लिए युवाओं को यह पूजा पंडाल खूब लुभा रहा है।

कोकर बाजार में बर्फ और पहाड़ का आनंद

रांची के कोकर बाजार का पूजा पंडाल अपने आप में लाजवाब है। इसमें प्रवेश करने के बाद आप महसूस करेंगे कि किसी बर्फ के गुफा में चले आए हैं। इतना ही नहीं आपको पहाड़ों पर होने का आनंद आएगा। सेल्फी लेने के लिहाज से यह शानदार पूजा पंडाल है। इसे रूई के सहारे कलाकारों ने बनाया है।

बांग्ला स्कूल में जूट से बनाया गया पूजा पंडाल

रांची के मेन रोड में बांग्ला स्कूल के पास ओसीसी क्लब की ओर से शानदार पूजा पंडाल बनाया गया है। इसे कलाकारों ने जूट से तैयार किया है। देखने में यह लुभावना है। भव्य होने के साथ साथ यह बेहद रोमांचित करने वाला पूजा पंडाल है। यहां भी आप सेल्फी लेते लोगों को देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।