Move to Jagran APP

Albert Ekka Wife Died: परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन

Albert Ekka Wife Death परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का गुमला में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 09:39 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 08:14 PM (IST)
Albert Ekka Wife Died: परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन
Albert Ekka Wife Died: परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन।

रांची, जेएनएन। Albert Ekka Wife Died झारखंड की आन-बान-शान और सुद्ढ़ पहचान, देश के शूर-वीरों में शुमार रहे परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का गुमला में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर अलबर्ट एक्का की धर्म पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। सीएम हेमंत ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- परमवीर चक्र विजेता, वीर शहीद अल्बर्ट एक्का जी की पत्नी बलमदीना जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। बलमदीना जी संघर्ष की प्रतिमूर्ति थी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके जीते जी उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी न हो सकी, जिसका मुझे दुःख है। झारखंड सरकार उस पर कार्य कर रही है।

loksabha election banner

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उनके निधन पर दुख जताया है। बाबूलाल ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद लांसनायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का के निधन की दुःखद सूचना मिली। गुमला के चैनपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। ईश्वर उन्हें असीम शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का गुमला के चैनपुर में निधन के खबर से झारखंड में मातम का माहौल है। गमगीन माहौल ने नेता उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर उनकी वीरता, दृढ़ संकल्प और सर्वोच्च बलिदान के लिए जाने जाते हैं।

परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन

परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की धर्मपत्नी बलमदीन एक्का का निधन चैनपुर स्थित आवास में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब दो बजे हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी  बलमदीन के निधन से गुमला जिले के चैनपुर, डुमरी व जारी प्रखंड में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ जारी गांव में 11 बजे ले जाया जाएगा।

विधायक सीता सोरेन ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- लांसनायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का जी की आज सुबह निधन की दुःखद सूचना मिली। परमपिता परमेश्वर इनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए आगे लिखा- उम्र के अंतिम पड़ाव में भी पति के समाधि स्थल बनाएं जाने कि इनकी आखिरी इच्छा को पूर्ण करने की कृपा करें।

बलमदीना एक्का के निधन पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रकट किया शोक

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने परमवीर चक्र विजेता लांसनायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी वीरांगना बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुख व शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बलमदीना एक्का अपने पति की तरह एक महान राष्ट्रप्रेमी थीं। वे सरल एवं नेक हृदय की महिला थीं जिनके लिए राष्ट्र प्रथम था। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की पहचान परमवीर चक्र विजेता लांसनायक अल्बर्ट एक्का एवं महान राष्ट्रप्रेमी बलमदीना एक्का जैसे व्यक्तित्व से भी है। कहा कि बलमदीना एक्का एक समाजसेवी के तौर पर भी देखी गई है।

राज्यपाल ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर अल्बर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.