Move to Jagran APP

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती Ranchi News

कटहल गोदा बस्ती में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम में पाहन साधना मुंडा ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारा है जिसे भगवान बिरसा मुंडा ने बचाया है।हम सभी को उनके सिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:18 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 12:07 PM (IST)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती Ranchi News
अखिल भारतीय विद़यार्थी परिषद ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती।

रांची (जागरण संवाददाता) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत कटहल गोदा बस्ती में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में कटहल गोंदा के पाहान साधना मुंडा, अभाविप प्रांत अध्यक्ष प्रो नातो गाड़ी और अभाविप प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख सोमनाथ भगत उपस्थित थे।

loksabha election banner

कार्यक्रम में पाहन साधना मुंडा ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारा है जिसे भगवान बिरसा मुंडा ने बचाया है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट के कारण हम जनजाति समाज आज सुरक्षित है। भगवान बिरसा मुंडा जिस प्रकार अपनी माटी के रक्षा के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया। इसे हम सभी को सीखने की आवश्यकता है और उनके सिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस प्रकार मिशनरियों के खिलाफ लड़ाई कि यह भी हम सभी को सीखने की आवश्यकता है।

प्रांत अध्यक्ष नाथू गाड़ी ने कहा कि आज अभाविप भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। और हम सभी अभाविप के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव जा जाकर सभी ग्रामीण को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी को बताने का काम करेंगें। अभाविप प्रांत जनजातीय कार्य प्रमुख सोमनाथ भगत ने बिरसा मुंडा के जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि आज के युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज और देश के लिए आगे आने की जरूरत है। अभी समाज और देश को असामाजिक तत्वों से जनजाति समाज के लोगों को कई प्रकार के खतरे हैं। बिरसा मुंडा की बलिदानी आजाद भारत में व्यर्थ नहीं जाएगी।

इस कार्यक्रम में कटहल गोंदा के ग्रामीण पूरे जोश के साथ उपस्थित हुए। साथ ही जोहरी लिंडा,रजनी लींडा, मीना टीगा, नेहा कश्यप के साथ-साथ अभाविप के सौरव बोस,विशाल सिंह,अनुराधा,प्रज्ञा, नीरज, दुर्गेश, प्रेम प्रतीक,प्रणव,अनिकेत अमन ,गौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.