Move to Jagran APP

नगर निकाय की सभी सीटों पर आजसू पार्टी ने दिया प्रत्याशी

आजसू पार्टी ने नगर निकाय चुनाव के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशी देने की घोषणा की है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 05:01 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 12:10 PM (IST)
नगर निकाय की सभी सीटों पर आजसू पार्टी ने दिया प्रत्याशी

राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू पार्टी ने 16 अप्रैल को प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशी देने की घोषणा की है। पार्टी ने इस कड़ी में रविवार को पहले चरण में 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुनचुन राय रांची नगर निगम से उप महापौर पद के प्रत्याशी होंगे।

loksabha election banner

पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी के अलावा केंद्रीय महासचिव राजेंद्र महतो तथा बनमाली मंडल ने रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी की। पदाधिकारियों के अनुसार शेष उम्मीदवारों की दूसरी सूची शीघ्र जारी की जाएगी। पार्टी पूरी मुस्तैदी से निकाय चुनाव में शिरकत करेगी। पार्टी का फोकस वार्ड के साथ-साथ बूथ कमेटी तक पर होगी। पार्टी ने देवघर नगर निगम में होने वाले चुनाव के लिए ओमप्रकाश कल्वानिया के नाम की घोषणा की है।

जानें, कहां से कौन होंगे प्रत्याशी

महापौर

-हजारीबाग नगर निगम - संगीता बारला

-आदित्यपुर नगर निगम -सचिन कुमार महतो

उप महापौर

-रांची नगर निगम - मुनचुन राय

- आदित्यपुर नगर निगम -रविशंकर कुमार

अध्यक्ष

- रामगढ़ नगर परिषद - युगेश बेदिया

- फुसरो नगर परिषद - संतोष महतो

- मिहिजाम नगर परिषद- राकेश लाल

- साहिबगंज नगद परिषद- अनवर अली

- दुमका नगर परिषद - नीलम देवी

- पाकुड़ नगर परिषद- शलीना सुल्ताना

- हुसैनाबाद नगर पंचायत - गुरु प्रसाद

- छतरपुर नगर पंचायत - मोहन कुमार

- कोडरमा नगर पंचायत - राजकुमार मेहता

- चाकुलिया नगर पंचायत - सरस्वती मार्डी

- बुंडू नगर पंचायत - प्रदीप मुंडा

उपाध्यक्ष

- रामगढ़ नगर परिषद - मनोज कुमार महतो

- चतरा नगर परिषद - कृष्णा साहु

- गुमला नगर परिषद - शिव कुमार लाल

- लोहरदगा नगर परिषद - बलराम साहू

- पाकुड़ नगर परिषद - आलोक जोय पाल

-सिमडेगा नगर परिषद - राजेश कुमार सिंह

- साहिबगंज नगर परिषद -चतुरानंद पांडेय

- दुमका नगर परिषद - रमेश पांडेय

- हुसैनाबाद नगर पंचायत - मनोज कुमार शर्मा

- जामताड़ा नगर पंचायत - राजेश कुमार महतो

- चाकुलिया नगर पंचायत -रामस्वरूप प्रसाद यादव

- बासुकीनाथ नगर पंचायत - उमेश पंडा

- खूंटी नगर पंचायत -दिनेश कुमार महतो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.