Move to Jagran APP

Jharkhand: आजसू ने मनोज चंद्रा को किया निष्कासित, 2019 में सिमरिया सीट से लड़ा था विधायकी का चुनाव

झारखंड में आजसू( All Jharkhand Students Union) पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर महेश महतो को चतरा जिला कमेटी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाया है।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaPublished: Fri, 02 Jun 2023 07:48 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 07:48 PM (IST)
Jharkhand: आजसू ने मनोज चंद्रा को किया निष्कासित, 2019 में सिमरिया सीट से लड़ा था विधायकी का चुनाव
आजसू ने मनोज चंद्रा को किया निष्कासित, 2019 में सिमरिया सीट से लड़ा था विधायकी का चुनाव

राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड में आजसू( All Jharkhand Students Union) पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में केंद्रीय सचिव मनोज चंद्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

loksabha election banner

महेश महतो बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष 

इसके साथ ही केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर महेश महतो को चतरा जिला कमेटी का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तथा शिवलाल दांगी एवं छोटू भोक्ता को कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इससे पहले पार्टी ने गैर जवाबदेह, लापरवाह तथा निष्क्रिय नेतृत्व के कारण मनोज चंद्रा की अध्यक्षता में गठित चतरा जिला कमेटी को भंग कर दिया था।

मनोज चंद्रा आजसू के बड़े नेताओं में सम्मिलित रहे हैं। पार्टी ने इन्हें वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था, जिसमें वे लगभग 50,442 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

2018 में की वापसी

इससे पहले वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा से गठबंधन के कारण पार्टी ने इन्हें टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद इन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। ये वर्ष 2018 में दोबारा आजसू में सम्मिलित हुए थे।

हाल के दिनों में ये पार्टी से लगातार दूरी बनाए हुए थे। इधर, पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि चतरा जिले में पार्टी के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार का कार्य अपेक्षित रफ्तार से चले, इसलिए कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया गया था।

क्यों हुए पार्टी से निष्कासित?

केंद्रीय सचिव के निष्कासन को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति में जब विचारधारा से ऊपर महत्वाकांक्षा हावी हो जाती है, तो संगठन का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पाता।

कई बैठकों तथा विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। कहा कि भविष्य की रणनीति को लेकर 30 मई को चतरा के उत्सव पैलेस में जिला स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया गया था, जिसमें व्यापक चर्चा एवं रोडमैप के साथ कार्यवाहक जिलाध्यक्ष तथा कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति का निर्णय लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.