Move to Jagran APP

इंडिगो फ्लाइट में सिगरेट पीने के मामले में ऐश्वर्या राय को मिली जमानत, खतरे में थी 180 से अधिक लोगों की जान

Aishwarya Rai Flight Smoking Case न्यायायुक्त एके राय की अदालत में मुंबई से रांची आ रही इंडिगो विमान के वॉशरूम में सिगरेट पीने की आरोपित ऐश्वर्या राय की जमानत पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है।

By Manoj SinghEdited By: Prateek JainPublished: Sat, 25 Mar 2023 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 10:41 PM (IST)
इंडिगो फ्लाइट में सिगरेट पीने के मामले में ऐश्वर्या राय को मिली जमानत, खतरे में थी 180 से अधिक लोगों की जान
सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है।

रांची, राज्य ब्यूरो न्यायायुक्त एके राय की अदालत में मुंबई से रांची आ रही इंडिगो विमान के वॉशरूम में सिगरेट पीने की आरोपित ऐश्वर्या राय नामक युवती की जमानत पर सुनवाई हुई।

loksabha election banner

सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को जमानत की सुविधा प्रदान कर दी है। सीजेएम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आरोपित ऐश्वर्या ने 13 मार्च को न्यायायुक्त की अदालत में याचिका दाखिल कर जमानत देने की गुहार लगाई थी।

18 फरवरी से जेल में है आरोपित युवती

सीजेएम कोर्ट में 28 फरवरी को जमानत देने से इनकार कर दिया था। वह 18 फरवरी से जेल में है। जमशेदपुर निवासी ऐश्वर्या राय 18 फरवरी को विमान के वॉशरूम में माचिस से सिगरेट जलाकर पी रही थी।

साथ ही उसका वीडियो भी बना रही थी। धुएं से विमान में उच्च तकनीक में लगे सेंसर की लाइट जलने लगी, जिससे पायलट और क्रू मेंबरों में अफरा-तफरी मच गई।

क्रू मेंबर विमान के टॉयलेट के पास पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। विमान के लैंड करते ही क्रू मेंबर ऐश्वर्या को लेकर एयरपोर्ट थाना ले गए थे और मामले की थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह को जानकारी दी थी।

इसके बाद थाने में इंडिगो एयरलाइंस के रांची मैनेजर मोहित आहूजा के लिखित आवेदन पर ऐश्वर्या के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस द्वारा ऐश्वर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

मैनेजर ने फ्लाइट में सवार यात्रि‍यों की दी जानकारी

मोहित आहूजा ने बताया थी कि फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे। हवा में उड़ रहे विमान में इस तरह की हरकत से यात्रियों सहित विमान में सवार क्रू मेंबर्स और चालक सभी की जान को खतरा था। इस तरह की लापरवाही बहुत बड़े खतरे को आमंत्रण दे सकती थी।

पुलिस की पूछताछ में बोली- शाहरुख खान से मिलने गई थी

ऐश्वर्या से थाना में महिला पदाधिकारी ने पूछताछ की थी। उसने कहा था कि वह मुंबई में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान से मिलने गई थी और उनसे मिलकर इंडिगो की फ्लाइट से रांची लौट रही थी।

ऐश्वर्या ने यह भी बताया था कि वह माचिस और सिगरेट अपने साथ लेकर विमान में सवार हुई थी और टॉयलेट में जाकर सिगरेट पीते हुए वीडियो बना रही थी। इस वीडियो को वह इंस्टाग्राम में डालती और जितने लाइक मिलते उससे उसे पैसे और प्रसिद्धि मिलती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.