विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची: कम दृश्यता के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं प्रभावित, चार फ्लाइट्स लेट और एक रद

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:26 AM (IST)

कम दृश्यता के कारण शुक्रवार सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित हुआ। चार उड़ानें विलंबित हुईं और कोलकाता ...और पढ़ें

रांची एयरपोर्ट

रांची एयरपोर्ट

HighLights

  1. कम दृश्यता से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित।

  2. दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु से चार उड़ानें हुईं विलंबित।

  3. कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द की गई।

जागरण संवाददाता, रांची। कम दृश्यता के कारण शुक्रवार सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विमान परिचालन प्रभावित रहा। इसका असर विमानों के आगमन और प्रस्थान दोनों पर पड़ा। सुबह से ही एयरपोर्ट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। 

रांची से विभिन्न शहरों के लिए जाने वाले यात्री भी उड़ानों के परिचालन को लेकर असमंजस में रहे। वहीं, दूसरे शहरों से रांची आने वाले चार विमान निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सके। इस कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

दिल्ली से रांची आने वाली फ्लाइट देर

सुबह 7:15 बजे दिल्ली से रांची आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2039 विलंबित रही। इसके बाद सुबह 7:30 बजे पुणे से आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6484 भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। 

सुबह 9:20 बजे दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1046 और सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1239 भी विलंबित रही।

कोलकाता से रांची आने वाली उड़ान रद

वहीं, सुबह 8:15 बजे कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7461 रद रही। हालांकि, इस उड़ान के रद होने की सूचना यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। इस कारण संबंधित उड़ान के यात्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचे।

फिलहाल दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट अपनी उड़ान रांची लिए भर दी है। हो रहा था।  हालांकि, उन्हें बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने में अभी समय लगेगा। दूसरी ओर, कम दृश्यता के कारण सुबह से विमान परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर आने वालों की बढ़ी परेशानी! बेंगलुरु से रांची के लिए सिर्फ 3 दिन मिलेगी ट्रेन; देखें शेड्यूल