Move to Jagran APP

छह हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के विमानों को ईंधन आपूर्ति पर रोक; जानें पूरा मामला

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा और पटना हवाई अड्डा समेत देश के छह हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के विमान ईंधन नहीं ले सकेंगे। इस पर रोक लगायी गई है।

By Edited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 06:32 AM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 02:29 PM (IST)
छह हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के विमानों को ईंधन आपूर्ति पर रोक; जानें पूरा मामला
छह हवाई अड्डों पर एयर इंडिया के विमानों को ईंधन आपूर्ति पर रोक; जानें पूरा मामला

रांची, जासं। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा और पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित देश के छह एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमानों में ईधन आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। तेल कंपनियां की ओर अत्यधिक बकाया होने की वजह से यह रोक लगाई गई है। हालांकि ईधन की आपूर्ति पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमानों के उड़ान पर अब तक कोई असर नहीं पड़ा है।

loksabha election banner

रांची और पटना के अतिरिक्त जिन अन्य चार हवाई अड्डों पर ईंधन आपूर्ति पर रोक लगी है उनमें कोच्चि, विजाग, पुणे व मोहाली शामिल हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि रांची में एयर इंडिया के विमान को ईधन लेने की जरूरत नहीं पड़ रही है, लेकिन वर्तमान स्थिति में एयर इंडिया के विमान को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ईधन की जरूरत पड़ी तो समस्या खड़ी होगी।

बताया गया कि पूर्व में भी एयर इंडिया के विमान को जरूरत पड़ने पर ही ईधन की आपूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के अधिकारियों से शुक्रवार को इस मामले में बातचीत भी की गई है। आश्वासन मिला है कि एक-दो दिन में समस्या का समाधान हो जाएगा। फिलहाल एयर इंडिया का विमान दिल्ली से ही ईधन लेकर आ रहा है। इसी प्रकार कोलकाता-भुवनेश्वर-रांची-रायपुर के लिए एयर इंडिया का विमान अन्य एयरपोर्ट से ही आवश्यकतानुसार ईधन लेकर रांची आ रहा है।

बकाया काफी ज्यादा, इसलिए नहीं मिल रहा फ्यूल
एयरपोर्ट निदेशक एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने कहा कि वर्तमान में विमानों को रांची एयरपोर्ट पर इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और ¨हदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जेट फ्यूल की सप्लाई की जाती है। एयर इंडिया पर इन कंपनियों का बकाया काफी ज्यादा है। इस वजह से ईधन देने से इन कंपनियों ने मना कर दिया है। क्या हो सकती है परेशानी विमान यदि पर्याप्त फ्यूल न रखें और रांची पहुंचने पर जरूरत पड़ी तो फ्यूल की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। ऐसे में विमान को रद करना होगा। नतीजा यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

रांची से एयर इंडिया के दो विमान लगाते हैं चार फेरे
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर इंडिया का एक विमान एआइ-417/418 (दिल्ली-रांची-दिल्ली) के लिए है, जो प्रतिदिन 12:45 बजे रांची पहुंचता है। 13:25 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। एयर इंडिया का दूसरा विमान प्रतिदिन सुबह 07:15 बजे कोलकाता से रांची पहुंचता है। फिर 7:35 बजे रांची से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरता है। उसके बाद 13:20 बजे यह विमान भुवनेश्वर से रांची पहुंचने के बाद 13:50 बजे रांची से रायपुर के लिए उड़ान भरता है। फिर 19:55 बजे रायपुर से रांची पहुंचने के बाद 20:10 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.