दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट रद, कई उड़ानों में घंटों देरी
Ranchi Airport. मौसम की खराबी के कारण दृश्यता प्रभावित होने से दिल्ली से आने वाली दो फ्लाइटों को रद कर दिया गया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 02:15 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 02:15 PM (IST)
रांची, जासं। मौसम की ख़राबी की वजह से रांची से आने-जाने वाली उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खराब विजिवलिटी के कारण शुक्रवार को दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ़्लाइट संख्या AI 417 और इंडिगो की फ़्लाइट संख्या 6E 509 दोनों को ही रद कर दिया गया है। एयरपोर्ट ऑथरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली ,बेंगलुरू ,हैदराबाद ,कलकत्ता से रांची आने वाली सभी फ़्लाइटें मौसम की ख़राबी की वजह से विलंब से चल रही हैं। इस बीच इंडिगो की रांची कोलकाता फ़्लाइट सेवाएं शुरू हो गई हैं। यह विमान सुबह 7 बजे रांची पहुंचेगी और साढ़े 7 30 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें