यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ahmedabad IndiGo Flight: आज से रांची- अहमदाबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट शुरू; देखें Booking Details
Ranchi-Ahmedabad IndiGo Flight रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। यह ...और पढ़ें

रांची, जासं। Ranchi-Ahmedabad IndiGo Flight, Ranchi Airport, IndiGo Flight Booking रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। यह विमान सेवा इंडिगो शुरू कर रहा है। अहमदाबाद के लिए विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शाम के 8:20 बजे उड़ान भरेगा। जबकि अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 7:40 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को है।
गौरतलब है कि अभी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट उड़ान भर रही हैं। रांची के एयरपोर्ट से कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ानें हैं। इंडिगो की जो फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मुंबई के लिए जाती है। वही फ्लाइट अब सप्ताह में बाकी बचे दिन अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।

गौरतलब है कि रांची के बिरसामुंडा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को एयरपोर्ट पर चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली से 2713 मुसाफिर रांची आए। जबकि, 3166 मुसाफिर यहां से फ्लाइट के जरिए रवाना हुए।
