Move to Jagran APP

Jharkhand: कृषि वैज्ञानिक के बंद बैंक लॉकर से 21 लाख के जेवरात गायब, जानिए फिर क्या हुआ

शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के एक लॉकर से करीब 21 लाख रुपये के जेवरात गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय चियांकी के कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक सिन्हा ने शहर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 02:50 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 02:50 PM (IST)
Jharkhand: कृषि वैज्ञानिक के बंद बैंक लॉकर से 21 लाख के जेवरात गायब, जानिए फिर क्या हुआ
Jharkhand: कृषि वैज्ञानिक के बंद बैंक लॉकर से 21 लाख के जेवरात गायब। जागरण

मेदिनीनगर (पलामू), संस। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के एक लॉकर से करीब 21 लाख रुपये के जेवरात गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय चियांकी के कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक सिन्हा ने शहर थाना में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद शहर थाना की पुलिस और बैंक के पदाधिकारी हरकत में आए। पंजाब नेशनल बैंक इससे पहले यूनाइटेड बैंक के रूप में संचालित था। डॉ अशोक सिन्हा का सैलरी खाता व लॉकर यूनाइटेड बैंक में ही था। तीन माह पूर्व उन्होंने अपने लॉकर का इस्तेमाल किया था। सोमवार को बैंक पहुंचकर उन्होंने लॉकर खोलने को कहा। बैंक अधिकारी उनके साथ चाबी लेकर गए। हालांकि उस समय लॉकर नहीं खुला।

loksabha election banner

बैंक प्रबंधन ने कृषि वैज्ञानिक से कहा कि अगर यह लाकर तकनीशियन को बुलाकर खोला जाएगा तो इसमें लगने वाला खर्च जीएसटी सहित खाताधारी को देना होगा। इस पर भी वे तैयार हो गए। बैंक मैनेजर ने लॉकर खोलने वाले तकनीशियन को बुलाया। काफी मशक्कत के बाद तकनीशियन ने भी हाथ खड़े कर दिए। तकनीशियन ने लाकर तोडऩे की सलाह बैंक अधिकारी को दी। बैंक अधिकारी ने लॉकर के मालिक की उपस्थिति में लाकर को तोड़वाया। अशोक सिन्हा इसे देखकर दंग रह गए। इसमें रखे सोने के जेवरात गायब थे। हालांकि चांदी के आभूषण वहां लाकर में ही पड़े थे। उन्होंने शहर थाना में लिखित आवेदन देकर सोने के जेवरात गायब होने का जिक्र किया है। गायब जेबरात की कीमत 21 लाख रुपये बताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.