विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IAS पति से तलाक लेकर पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से रचाई दूसरी शादी

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Fri, 06 May 2022 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 07 May 2022 04:59 AM (IST)

Jharkhand IAS Pooja Singhal आइएएस पूजा सिंघल का दामन पहले से ही दागदार रहा है। पूजा ने पहले पति से ...और पढ़ें

Jharkhand IAS Pooja Singhal: IAS पति से तलाक लेकर पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से रचाई दूसरी शादी
Jharkhand IAS Pooja Singhal: IAS पति से तलाक लेकर पूजा सिंघल ने अभिषेक झा से रचाई दूसरी शादी

रांची, राज्य ब्यूरो। आइएएस पूजा सिंघल के पहले पति झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार थे। लगभग 12 वर्ष पहले पारिवारिक विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक झा नामक युवक से शादी कर ली। अभिषेक झा पल्स अस्पताल का संचालन करते हैं। पूजा सिंघल के दूसरे पति अभिषेक झा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है। वहां भी पूजा सिंघल खूब चर्चा में हैं। अभिषेक झा का घर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके में है। इस पैतृक घर के अलावा मुजफ्फरपुर शहर के एक अन्य मोहल्ले में भी ईडी ने छापेमारी की है। यह दूसरा घर अभिषेक झा की बहन अमिता झा का बताया जा रहा है।

दूसरे पति अभिषेक झा के साथ आइएएस पूजा सिंघल का फाइल फोटो

पिता कामेश्वर झा बिहार के मधुबनी के रहने वाले

उधर, ईडी ने अभिषेक झा के पिता कामेश्वर झा को बिहार के मधुबनी जिले से हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बताया जा रहा कि अभिषेक झा के पिता ने भी पूजा सिंघल की काली कमाई से आलीशान भवन बना रखा है। कामेश्वर झा मूलत: मधुबनी जिले के ही रहने वाले हैं। वह बिहार सरकार के रिटायर्ड पदाधिकारी रहे हैं। कामेश्वर झा ने मधुबनी के अलावा मुजफ्फरपुर शहर में भी आलीशान भवन बना रखा है।

आइएएस पूजा सिंघल का दूसरा पति अभिषेक झा का फाइल फोटो

रांची से लेकर कोलकाता तक अचल संपत्ति

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूजा सिंघल ने इस वर्ष जो वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा जमा किया है, उसके अनुसार रांची से लेकर कोलकाता तक उनके पास अचल संपत्ति है। कोलकाता के राजारहाट में 2008-09 में 30 लाख के घर से हर वर्ष पूर्व पति राहुल पुरवार के साथ संयुक्त रूप से छह लाख रुपये किराए के तौर कमाई होती है। रांची के सुकुरहुटु में सिविल सर्विस आफिसर्स को-आपरेटिव सोसाइटी में वर्ष 2008-09 में 78 हजार वर्ग फीट भूखंड स्वयं के नाम से खरीदा, जिसकी उस वक्त कीमत 88 हजार रुपये थी।

आइएएस पूजा सिंघल के पहले पति राहुल पुरवार का फाइल फोटो

रांची के बरियातू में भी आर्किड बिल्डिंग में व्यावसायिक स्पेस

बरियातू में 4500 वर्गफीट व्यावसायिक स्पेस आर्किड बिल्डिंग में है, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये है। इसकी खरीदारी फरवरी 2012 में की गई है। यह संपत्ति उनके दूसरे पति अभिषेक झा के नाम पर है और इसका दस लाख रुपये किराया आता है। रांची के अशोक नगर में पूजा सिंघल ने अपने पति अभिषेक झा के साथ बैंक लोन लेकर 80 लाख रुपये में एक मकान खरीदा है, जिससे हर वर्ष तीन लाख रुपये आय होती है।