Move to Jagran APP

एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर ऋ तु कुमार की जीत तय

रांची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता ऋ तु कुमार की

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 07:15 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 07:15 AM (IST)
एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर ऋ तु कुमार की जीत तय

रांची : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता ऋ तु कुमार की जीत तय है। देर रात तक जारी मतगणना के बाद उन्होंने विजयी बढ़त बना ली है। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार सिन्हा, महासचिव पद पर नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर धीरज कुमार आगे चल रहे थे। सह कोषाध्यक्ष के लिए निवेदिता कुंडू सबसे आगे चल रही थीं। संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए जैद अहमद, प्रशासन पद पर अमित सिन्हा और संयुक्त सचिव प्रकाशन के पद पर अमित सिन्हा सबसे आगे चल रहे थे।

loksabha election banner

चुनाव में कुल 1230 मतदाता थे। इसमें 999 ने वोट डाले। इससे पूर्व सुबह दस बजे से मतदान शुरु हुआ। हाईकोर्ट परिसर में ही मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान काफी धीमी गति से शुरु हुआ। दोपहर बाद इसमें तेजी आई। शाम चार बजे मतदान समाप्त हुआ। चुनाव की वजह से न्यायालय परिसर में दिनभर सरगर्मी जारी रही। शाम छह बजे से मतगणना शुरु हुई।

रात 12 बजे तक पांचवे चक्र की मतगणना पूरी हुई। अध्यक्ष पद की ऋतु कुमार 206 मतों के साथ सबसे आगे थीं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आरएसपी सिन्हा को 85 मत मिले थे। उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा 169 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे थे। जबकि संजय कुमार 86 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे। महासचिव पद की दौड़ में नवीन कुमार 127 वोटों के साथ सबसे आगे थे। उनके बाद शैलेश कुमार सिंह को सर्वाधिक 80 वोट मिले थे। कोषाध्यक्ष पर धीरज कुमार 206 वोटों के साथ सबसे आगे थे राजीव आनंद को 176 मत मिले हैं।

---


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.