बुंडू की महिला थानेदार संगीता झा 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Ranchi News
बुंडू के ही रहने वाले एक युवक से किसी केस से नाम हटाने के एवज में वह रिश्वत ले रही थीं। एसीबी ने युवक की शिकायत के बाद घूस लेने के दौरान ही संगीता झा को ट्रैप कर लिया।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 18 Jul 2019 05:12 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:00 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। राजधानी के बुंडू की महिला थानेदार संगीता झा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बुंडू के ही रहने वाले एक युवक से किसी केस से नाम हटाने के एवज में वह रिश्वत ले रही थीं। एसीबी ने युवक की शिकायत के बाद घूस लेने के दौरान ही संगीता झा को ट्रैप कर लिया। बूंडू की थानेदार संगीता झा सिपाही से दारोगा बनी थी। उसने पुलिस विभाग की आंतरिक सीमित परीक्षा पास कर यह ओहदा हासिल किया था। संगीता झा बुंडू थाना की पहली महिला थानेदार है। एसीबी थानेदार संगीता झा को गिरफ्तार कर अपने साथ लेती गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें