Move to Jagran APP

गिरिडीह के डाक सहायक के पास मिली आय से 40 लाख अधिक की संपत्ति, मामला दर्ज

Disproportionate Assets. सीबीआइ की धनबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में प्राथमिकी दर्ज हुई। डाक सहायक पर 2010 से 2019 के बीच गलत स्रोतों से संपत्ति अर्जित करने का आरोप।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 11:44 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 11:44 AM (IST)
गिरिडीह के डाक सहायक के पास मिली आय से 40 लाख अधिक की संपत्ति, मामला दर्ज
गिरिडीह के डाक सहायक के पास मिली आय से 40 लाख अधिक की संपत्ति, मामला दर्ज

रांची, राज्य ब्यूरो। Disproportionate Assets Case गिरिडीह जिले के बरगंदा उप डाकघर के डाक सहायक पवन कुमार सिंह के पास आय से 40 लाख नौ हजार 900 रुपये की संपत्ति अधिक मिली है। इस मामले में सीबीआइ की धनबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डाक सहायक पवन कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

सीबीआइ को सूचना मिली थी कि पवन कुमार सिंह ने गिरिडीह के बरगंदा उप डाकघर में डाक सहायक रहते हुए 25 अक्टूबर 2010 से 21 दिसंबर 2019 के बीच गलत तरीके से आय से अधिक संपत्ति बनाई है। जांच में इसका खुलासा हुआ, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। सीबीआइ को जानकारी मिली कि उक्त अवधि में पवन कुमार सिंह के पास वेतन व ऋण से 32 लाख 22 हजार 777 रुपये आए।

इस अवधि में उन्होंने कुल 24 लाख 22 हजार 512 रुपये खर्च किए। उनके पास शेष आठ लाख 265 रुपये बचे। वहीं, जब उनकी चल व अचल संपत्ति का आकलन किया गया तो उक्त अवधि में पवन कुमार सिंह ने कुल 48 लाख 10 हजार 165 रुपये की संपत्ति की पुष्टि हुई।  इस प्रकार उन्होंने आय से 40 लाख नौ हजार 900 रुपये की अतिरिक्त संपत्ति अर्जित की है। आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिलने के बाद पवन कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। कांड के अनुसंधानकर्ता सीबीआइ की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धनबाद के इंस्पेक्टर अशोक घोष को बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.