विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में केंद्र से आगे निकली राज्य सरकार की आवास योजना, 2.42 लाख परिवारों को मिलेंगे 2-2 लाख रुपये  

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:00 AM (IST)

झारखंड में PM Awas Yojana से कहीं अधिक अबुआ आवास का निर्माण होगा, राज्य सरकार की योजना में 2.42 लाख इकाइयां स्वीकृत हैं।

आवास योजना। सांकेतिक तस्वीर

आवास योजना। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. अबुआ आवास इकाइयां प्रधानमंत्री आवास से लगभग 90 हजार अधिक।

  2. राज्य में 2.42 लाख अबुआ आवास इकाइयों का होगा निर्माण।

  3. बेघर और गरीब परिवारों को पक्के घर देना मुख्य उद्देश्य।

राज्य ब्यूरो, रांची। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत राज्य में प्रधानमंत्री आवासों से कहीं अधिक अबुआ आवास का निर्माण होगा।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास के तहत स्वीकृत इकाइयों की संख्या राज्य में प्रधानमंत्री आवास के तहत स्वीकृत इकाइयों से लगभग 90 हजार अधिक हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य में 1.48 लाख इकाइयों से अधिक आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस क्रम में 1.40 कराेड़ मानव दिवस का सृजन किया गया है। दूसरी ओर, Abua Awas Yojana के तहत 2.42 लाख इकाइयों का निर्माण होगा।

जरूरतमंदों के खाते में आएंगे 2-2 लाख रुपये

ज्ञात हो कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना 2023 में शुरू हुई थी। अबुआ आवास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेघर और कच्चे अथवा जर्जर भवनों में रहने वाले गरीब परिवारों को खुद का पक्का घर उपलब्ध कराना है।

इसके तहत प्रत्येक परिवार को 31 वर्ग मीटर के क्षेत्र में एक किचन, बाथरूम के साथ-साथ पानी, बिजली एवं सीवर की सुविधा के साथ आवास निर्माण के लिए राशि दी जाती है।

पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा दो लाख रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। चूंकि यह आवास गरीबों का होता है। इसलिए उन्हें इसके तहत 95 दिनों की अकुशल मजदूरी भी दी जाती है।

8 लाख परिवार का लक्ष्य 

राज्य सरकार ने इस योजना के तहत आठ लाख जरूरतमंद परिवारों को तीन चरणों में पक्का घर देने का लक्ष्य रखा था। झारखंड के मूल निवासी, जिन्हें किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिला हो, उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ मिलता है।

विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर ये आवास मुहैया कराए जाने हैं।

योजनाओं का विवरण

योजना कुल इकाई कुल मानव दिवस का सृजन
पीएमएवाई ग्रामीण 1,48,158 1,40,75,010
अबुआ आवास 2,42,428 2,30,30,660

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।