विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभय कुमार सिंह बने झारखंड राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष

By Sujeet Kumar SumanEdited By:
Published: Mon, 10 Jun 2019 03:58 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2019 10:50 AM (IST)

Jharkhand. राजद की सभी इकाइयों को भंग करने की चर्चा के एक दिन बाद ही पार्टी के अंदर एक बड़ा ...और पढ़ें

अभय कुमार सिंह बने झारखंड राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष
अभय कुमार सिंह बने झारखंड राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष

रांची, राज्य ब्यूरो। राजद के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार अभय कुमार सिंह को प्रदेश राजद की कमान सौंपी है। अभय को इससे पूर्व युवा राजद अध्यक्ष की जवाबदेही सौंपी गई थी, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए दो-तीन दिन पूर्व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया था। उनका निष्कासन राजद की अनुशासन समिति के स्तर से हुआ था। इधर, शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश राजद का अध्यक्ष बना दिया है। 


राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम ने इससे संबंधित पत्र जारी कर दिया है। ढाई माह पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अन्नपूर्णा देवी के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद पार्टी के वरीय नेता गौतम सागर राणा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन उन्हें ढाई माह में ही पद से हटना पड़ा। अभय ढाई महीने में राजद झारखंड के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
दो गुटों में बंटा नजर आ रहा था प्रदेश राजद
लगभग डेढ़-दो महीने से प्रदेश राजद दो गुटों में बंटा नजर आ रहा था। प्रदेश राजद और युवा राजद के बीच आरोप-प्रत्यारोप चरम पर था। प्रदेश राजद के एक खेमे ने तत्कालीन युवा राजद अध्यक्ष अभय सिंह के निर्देश पर निवर्तमान अध्यक्ष गौतम सागर राणा का पोस्टर फाड़ डालने का आरोप मढ़ा था। इससे इतर युवा राजद ने राजद अध्यक्ष पर गुटबाजी और संगठन को कमजोर करने का आरोप लगाया था। दोनों का ही शिकायती पत्र राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तक पहुंचा था। इस बीच सोमवार को नाटकीय ढंग से गौतम सागर राणा प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिए गए।
विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं अभय
अभय सिंह संयुक्त बिहार में रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अध्यक्ष रहे हैं। ये 1996 से 2006 तक पार्टी के रांची जिलाध्यक्ष रहे। 2012 में इन्हें पार्टी का प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाया गया था। ये हटिया विधानसभा से तीन बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि इन चुनावों में इन्हें सफलता नहीं मिली।
13 को कार्यकर्ताओं से मंत्रणा करेंगे गौतम सागर
अभय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि 13 जून को वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूदा परिस्थितियों को लेकर मंत्रणा करेंगे। इसके बाद ही वे आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे। इधर पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार, पूर्व महासचिव आबिद अली, मनोज पांडेय, कैलाश यादव आदि ने अभय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध करते हुए इसे आत्मघाती निर्णय बताया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।