Move to Jagran APP

रघुवर दास को नक्सलियों से खतरा बताने वाला चाम्याल कोर्ट में पेश

माओवादी कमांडर है देवेंद्र चम्याल, महिला मित्र भी कोर्ट लाई गई। झारखंड के मुख्यमंत्री पर माओवादी हमले की दी थी जानकारी। - बिहार व झारखंड क

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 08:27 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 08:27 AM (IST)
रघुवर दास को नक्सलियों से खतरा बताने वाला चाम्याल कोर्ट में पेश
रघुवर दास को नक्सलियों से खतरा बताने वाला चाम्याल कोर्ट में पेश

- माओवादी कमांडर है देवेंद्र चम्याल, महिला मित्र भी कोर्ट लाई गई

loksabha election banner

- बिहार व झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से रहा है कनेक्शन

जेएनएन, रांची/अल्मोड़ा : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को नक्सलियों से खतरा बताने वाले माओवादी कमांडर देवेंद्र चाम्याल व उसकी महिला मित्र भगवती भोज को शुक्रवार को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। उत्तराखंड के नैनीसार में भड़काने वाले पोस्टर लगाने व स्कूल की दीवारों पर नारे लिखने के मामले में दोनों नैनीताल जेल में बंद थे। दोनों को शुक्रवार को नैनीताल के न्यायिक मजिस्ट्रेट धमर्ेंद्र साह की अदालत में पेश किया गया।

दस हजार रुपये के इनामी माओवादी देवेंद्र चम्याल (ग्राम दशों नगरखाल, पेटशाल,अल्मोड़ा) तथा उसकी महिला मित्र (ग्राम लखनाड़ी सोमेश्वर, अल्मोड़ा) की भगवती भोज को नैनीताल पुलिस ने 24 सितंबर 2017 को हल्द्वानी के चोरगलिया से गिरफ्तार किया था। चम्याल ने 2009 से 2014 तक झारखंड व बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष प्रशिक्षण लेने की जानकारी दी थी। उसने यह भी बताया है कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास नक्सलियों के निशाने पर हैं।

चम्याल तब सुर्खियों में आया था जब 2004 में ऊधमसिंह नगर जिले के हंसपुरखत्ता व सौफुटिया के जंगल में संचालित माओवादी शिविरों में उसने थिंक टैंक प्रशांत सांगलेकर उर्फ प्रशांत राही के नेतृत्व में हिस्सा लिया था। उसके खिलाफ नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर) थाने में राष्ट्रविरोधी गतिविधिया चलाने, आपराधिक षड़यंत्र रचने, प्रतिबंधित साहित्य रखने व बाटने आदि गंभीर धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बीते दिनों उसने पुलिस को जानकारी दी थी कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास नक्सलियों के निशाने पर हैं। माओवादी उन पर हमले की टोह में जुटे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.