पलामू में वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत Palamu News
Jharkhand. वाहन के धक्के से घटनास्थल पर ही प्रसाद भूमिया की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 11:23 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 11:23 AM (IST)
पलाम, जासं। पलामू जिला अंतर्गत नावा बाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव स्थित एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह 7:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पड़वा थाना के चिलही गांव निवासी 60 वर्षीय प्रसाद भुईया के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार वाहन के धक्के से घटनास्थल पर ही प्रसाद भूमिया की मौत हो गई। पुलिस ने शव को उठाकर अंत्यपरीक्षण के लिए मेदिनीनगर स्थित पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मौके पर वाहन लक्ष्मी ढाबा कंडा से बरामद कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें