Move to Jagran APP

नौंवी की वार्षिक परीक्षा में 97 फीसद विद्यार्थी सफल

राची नौंवी की वाíषक परीक्षा में 97.425 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। रांची में 98 फीसद विद्यार्थी सफल रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 07:28 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 07:28 PM (IST)
नौंवी की वार्षिक परीक्षा में 97 फीसद विद्यार्थी सफल

जागरण संवाददाता, राची : नौंवी की वाíषक परीक्षा में 97.425 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। कुल 417030 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 406293 सफल रहे जबकि 10537 फेल हो गए। कुल 198786 छात्रों में 193998 उत्तीर्ण रहे जबकि 218244 छात्राओं में 212295 को सफलता मिली। छात्रों का पास प्रतिशत 97.591 व छात्राओं का 97.275 रहा। मंगलवार को जैक सभागार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने रिजल्ट जारी किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 97 प्रतिशत रिजल्ट होना उपलब्धि है। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम इसे और आगे बढ़ाएं। इससे पहले जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने मंत्री को शॉल देकर स्वागत किया। मौके पर उपाध्यक्ष फूल सिंह, सचिव महीप कुमार सिंह, संयुक्त सचिव यूएन मिंज सहित अन्य थे।

शिक्षा मंत्री का जिला तीसरे नंबर पर : नौवीं के जारी परिणाम में कोडरमा जिला के 99.234 प्रतिशत विद्यार्थी सफल होकर टॉप पर रहे। वहीं 95.311 प्रतिशत के साथ प. सिंहभूम के विद्याíथयों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। दूसरे स्थान पर 98.090 प्रतिशत के साथ गिरिडीह रहा। जबकि 98.211 प्रतिशत के साथ शिक्षा मंत्री का गृह जिला बोकारो तीसरे स्थान पर रहा। राची के 98.085 प्रतिशत विद्यार्थी सफल होकर छठे स्थान पर रहे।

-------------------------

उत्तरी छोटानागपुर के बच्चे अव्वल : छात्र-छात्राओं के प्रमंडलवार सफलता में सबसे अधिक उत्तरी छोटानागपुर के 98.217 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। दूसरे स्थान पर दक्षिणी छोटानागपुर रहा। यहा के 97.710 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। 97.278 प्रतिशत के साथ पलामू तीसरे, 96.399 प्रतिशत के साथ संताल परगना चौथे और 96.210 प्रतिशत के साथ सिंहभूम पाचवे स्थान पर रहा।

लॉक डाउन के कारण नहीं जारी हो सका था रिजल्ट

जैक अध्यक्ष डॉ. अरविंद प्रसाद सिंह ने कहा कि 21 व 22 मार्च को परीक्षा हुई थी। मार्च में रिजल्ट तैयार कर लिया गया था, लेकिन लॉकडाउन के कारण जारी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि अब दो शिक्षकों के साथ स्कूल खुल गए हैं। तब जाकर रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया गया।

जिला- सफल विद्यार्थी प्रतिशत में

कोडरमा- 99.234

गिरिडीह- 98.909

बोकारो- 98.211

हजारीबाग- 98.189

धनबाद- 98.143

राची- 98.085

गोड्डा- 97.986

पलामू-97.822

गुमला- 97.809

पू. सिंहभूम- 97.722

रामगढ़- 97.472

खूंटी- 97.450

गढ़वा- 97.395

चतरा- 97.247

सिमडेगा- 97.062

देवघर- 96.844

सरायकेला- 96.672

लोहरदगा- 96.560

दुमका- 96.003

साहेबगंज- 95.594

लातेहार- 95.380

पाकुड़- 95.315

जमशेदपुर- 95.311

प. सिंहभूम- 93.853


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.