Move to Jagran APP

झारखंड में 67 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला, इन जिलों के सिविल सर्जन बदले; देखें LIST

पाकुड़ के सिविल सर्जन डॉ. एसएन झा को स्वास्थ्य निदेशालय में उपनिदेशक बनाया गया है। गोड्डा सीएस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. रामदेव पावसान पाकुड़ के जिला मलेरिया अधिकारी बने।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 12:01 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 12:01 PM (IST)
झारखंड में 67 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला, इन जिलों के सिविल सर्जन बदले; देखें LIST
झारखंड में 67 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला, इन जिलों के सिविल सर्जन बदले; देखें LIST

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य सरकार ने 67 चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया है। इनमें से अधिसंख्य को उपाधीक्षक एवं समकक्ष पदों पर प्रोन्नति के बाद तबादला किया गया है। वहीं, कुछ जिलों के सिविल सर्जन भी बदले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। पाकुड़ के सिविल सर्जन डॉ. एसएन झा को स्वास्थ्य निदेशालय में उपनिदेशक बनाया गया है।

loksabha election banner

वहीं गोड्डा सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. रामदेव पावसान को पाकुड़ का जिला मलेरिया पदाधिकारी बनाया गया है। जिला आरसीएच पदाधिकारी गुमला डॉ. कृष्ण प्रसाद को गोड्डा का जिला मलेरिया पदाधिकारी नियुक्त करते हुए सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. शिवपूजन शर्मा को लातेहार का जिला आरसीएच पदाधिकारी बनाते हुए वहां के सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. भावेशा नंद रांची जिले का यक्ष्मा पदाधिकारी तथा डॉ. अनिल कुमार खेतान को रांची सदर अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया गया है।

कनीय पदाधिकारियों को सीएस व अन्य पद का अतिरिक्त प्रभार देने पर आपत्ति

इधर, पदस्थापन को लेकर कई चिकित्सा पदाधिकारियों में असंतोष है। उनका कहना है कि उनसे कनीय चिकित्सा पदाधिकारियों को सिविल सर्जन व अन्य पद अतिरिक्त प्रभार के रूप में दिए गए हैं, जबकि उन्हें इससे वंचित रखा गया है। वहीं, आरोपित चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर आजाद को प्रोन्नति देकर जामताड़ा सदर अस्पताल का उपाधीक्षक बना दिया गया है। दूसरी तरफ, पत्थलगड़ी की घटना के बाद खूंटी व आसपास तैनात किए गए चिकित्सकों में से तीन का तबादला कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.