झारखंड के 60 पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित, DIG-SP को मिलेगा पुलिस पदक Ranchi News
Jharkhand. राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में 14 नवंबर को पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 05:01 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। जैप वैन डोरंडा स्थित प्रांगण में 14 नवंबर को राज्य के कुल 60 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) विपुल शुक्ला को मिलेगा। वहीं सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक हजारीबाग रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज और एटीएस की एसपी ए विजयालक्ष्मी समेत अन्य को प्रदान किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें