Shravani Mela 2019: श्रावणी मेला में सुरक्षा के लिए 53 अतिरिक्त डीएसपी तैनात Ranchi News
Jharkhand. पुलिस मुख्यालय ने प्रसिद्ध श्रावणी मेला की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त डीएसपी की तैनाती की है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
रांची, राज्य ब्यूरो। प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर कुल 53 अतिरिक्त डीएसपी को देवघर, दुमका व रेल धनबाद में तैनात किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना पुलिस मुख्यालय से जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार 40 अतिरिक्त डीएसपी देवघर, 12 अतिरिक्त डीएसपी दुमका व एक अतिरिक्त डीएसपी रेल धनबाद में पदस्थापित किए गए हैं।
पदस्थापित डीएसपी
देवघर जिला
आद्रियानुस केरकेट्टा (जैप वन), मुकेश कुमार महतो (जैप टू), भगवान दास (जैप टू), अशोक कुमार सिंह-2 (जैप-3), मधु कच्छप (जैप-4), केदार नाथ राम (जैप-4), अनिल कुमार (जैप-4), राकेश रंजन (जैप-5), राजीव कुमार (जैप-6), महेश्वरी प्रसाद (जैप-6), राजेंद्र सिंह (जैप-7), शशिकांत सुधांशु कुजूर (जैप-7), कृष्ण कुमार (जैप-7), फैज अकरम (जैप-8), अनिल कुमार सिन्हा (जैप-9), अलबिनुस बाडा (जैप-9), निशा मुर्मू (जैप-10), पूनम मिंज (जैप-10), परम प्यारे लाल खलखो (आइआरबी-1), बबन सिंह (आइआरबी-1), मोहम्मद आमिष हुसैन (आइआरबी-2), दिनेश मुर्मू (आइआरबी-2), रेमेजियुस टोप्पो (आइआरबी-3), बिरेंद्र बाड़ा (आइआरबी-3), प्रदीप पॉल कच्छप (आइआरबी-4), नंद किशोर प्रसाद (आइआरबी-5), अमित कुमार कच्छप (आइआरबी-5), अजय कुमार-2 (पुलिस मुख्यालय), पवन कुमार (पुलिस मुख्यालय), जोखु राम (सीटीसी मुसाबनी), सिप्रियन बागे (सीटीसी मुसाबनी), समीर कुमार सवैया (विशेष शाखा), राम सहाय तिग्गा (विशेष शाखा), गदाधर चौबे (विशेष शाखा), कमलेश सिंह (विशेष शाखा), तौकिर आलम (सीआइडी), अभिषेक कुमार (सीआइडी), कपिंद्र उरांव (एसआइबी), रविकांत भूषण (एसआइबी) व मनीष चंद्र लाल (एसटीएफ)।
दुमका जिला
मोहम्मद कौशर अली (एसटीएफ), नितिन खंडेलवाल (एसटीएफ), प्रफुल्लित कुजूर (आइआरबी-5), अनिल कुमार (एसआइआरबी-1), विष्णु प्रसाद चौधरी (एसआइएसएफ), दिलीप खलखो (बोकारो), संदीप भगत (हजारीबाग), अजीत कुमार (चाईबासा), राहुल देव बड़ाईक (पलामू), अवध कुमार यादव (एटीएस), डा. शकील आबिद शम्स (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) व ख्रिस्टोफर केरकेट्टा (एटीएस)।
रेल धनबाद
महेंद्र सिंह मुंडा (परिवहन)।