Move to Jagran APP

Coronavirus Update: रांची में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में आंकड़ा हुआ 462

Jharkhand Coronavirus Cases. चारों कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट मेडिका लैब में हुई है। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 06:33 PM (IST)
Coronavirus Update: रांची में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में आंकड़ा हुआ 462
Coronavirus Update: रांची में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में आंकड़ा हुआ 462

रांची, जासं। रांची में गुुरुवार को कोरोना वायरस के चार नए मरीजों की पहचान हुई है। चारों कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट मेडिका लैब में हुई है। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इस प्रकार रांची में कोरोना वायरस के 131 मरीज हो गए हैं। गुरुवार को मिले सभी कोरोना पॉजिटिव रांची के ही हैं। रांची में बुधवार को भी एक कोरोना पाॅजिटिव मिला था। इससे पूर्व गुरुवार को झारखंड में कोरोना वायरस के 21 मामले सामने आए थे। इसमें हजारीबाग के 7, पूर्वी सिंहभूम के चार, रामगढ़ के चार, कोडरमा के तीन, पश्चिमी सिंहभूम, रांची और लातेहार में एक-एक मरीज शामिल थे।  इस प्रकार झारखंड में अब कोरोना के 462 पॉजिटिव मामले हो गए हैं।

loksabha election banner

इधर, बुधवार को ही बोकारो में पांच, लातेहार में चार, हजारीबाग में चार, धनबाद में दो, पूर्वी सिंहभूम में एक मरीज स्वस्थ हुए। बोकारो में ठीक हुए मरीजों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के चार जवान भी शामिल हैैं। इनके अलावा एक प्रवासी मजदूर भी यहां बुधवार को स्वस्थ हुआ। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक व अस्पताल परिवार और प्रशासन के अधिकारियों ने पांचों मरीजों को पुष्प व उपहार देकर विदा किया।

अबतक कहां कितने मरीज

रांची : 131

गढ़वा : 58

हजारीबाग : 55

कोडरमा : 34

पूर्वी सिंहभूम : 32

पलामू : 17

बोकारो : 17

गुमला : 17

गिरिडीह : 16

पश्चिमी सिंहभूम : 15

रामगढ़ : 15

धनबाद : 10

सिमेडगा : 10

लातेहार : 10

देवघर : 05

सरायकेला-खरसावां : 05

पाकुड़ : 04

लोहरदगा : 03

खूंटी : 03

जामताड़ा : 02

दुमका : 02

चतरा : 01

गोड्डा : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.