Move to Jagran APP

Lockdown Update: दूसरे राज्‍यों में फंसे हैं झारखंड के 3700 लोग, CM हेमंत खुद कर रहे मॉनीटरिंग

Lockdown Update. मुख्यमंत्री से मिले कृषि मंत्री बादल पत्रलेख। सौंपी दूसरे राज्यों में फंसे 3700 लोगों की सूची। अन्य राज्य सरकारों के संपर्क में है राज्य सरकार।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 03:52 PM (IST)
Lockdown Update: दूसरे राज्‍यों में फंसे हैं झारखंड के 3700 लोग, CM हेमंत खुद कर रहे मॉनीटरिंग
Lockdown Update: दूसरे राज्‍यों में फंसे हैं झारखंड के 3700 लोग, CM हेमंत खुद कर रहे मॉनीटरिंग

रांची, राज्य ब्यूरो। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में मुलाकात कर उन्हें दूसरे राज्यों में फंसे 3700 लोगों की सूची सौंपी। ये सभी लॉकडाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंस गए हैं, इनमें से अधिकतर मजदूर हैं। मुलाकात के क्रम में दोनों नेताओं के बीच राज्य के अंदर और दूसरे प्रदेशों में फंसे झारखंड के लोगों को हो रही परेशानियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लोगों को लॉकडाउन की वजह से समस्या न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है और खुद इसकी मॉनीटरिंग भी कर रहा हूं।

loksabha election banner

पुणे में फंसे युवक को दुमका लाने के लिए सरकार उठाएगी कदम

कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि दुमका का एक युवक पुणे में फंसा हुआ है। उसकी मां का देहांत हो चुका है, लेकिन लॉकडाउन होने की वजह से वह वापस नहीं आ पा रहा है। मुख्यमंत्री है कहा कि युवक को पुणे से दुमका वापस लाने के लिए राज्य सरकार के स्तर से व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने मॉरीशस में फंसे छात्रों की मदद की पहल की

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के कुछ छात्रों के मॉरीशस में फंसे हुए होने की जानकारी मिलने के बाद उनकी वापसी के उपाय के लिए राज्य के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कोलकाता की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे ये छात्र इंटन्र्स के लिए मॉरीशस गए थे। छात्रों ने फेसबुक और ट्विटर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मदद मांगी थी।

निजी अस्पतालों की भी सेवाएं लेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के बीच कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज में आने की स्थिति में इससे निपटारे के लिए क्या व्यवस्था होनी चाहिए, इस पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों के साथ वेंटिलेशन की सुविधा वाले निजी अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में सारी तैयारियां पूरी कर लेने की भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.