81 पदकों के लिए 350 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
रांची टाना भगत इंडोर स्टेडियम होटवार में बुधवार से शुरू हो रहे फेडरेशन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में 350 खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे।
रांची : टाना भगत इंडोर स्टेडियम होटवार में बुधवार से शुरू हो रहे फेडरेशन योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए देश भर से आए 350 योग खिलाीड़ी 27 स्वर्ण, 27 रजत व 27 कांस्य पदकों के लिए दम लगायेंगे। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड योग संघ के तत्वावधान में आगामी 27 से 30 मार्च तक चलने वाले योग प्रतियोगिता के लिए तैयारिया पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 350 खिलाड़ी व 100 तकनीकी अधिकारी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार की देर रात तक हरियाणा से 30, महाराष्ट्र से 40, केरल से 22, आइपीएससीबी से13, आघ्रप्रदेश से 12, छत्तीसगढ़ से 08, गोवा से 06, इंडियन आर्मी से 01, ओडिशा से 04, राजस्थान से 08, तेलगाना से 06, उत्तराखंड से10, अंडमान एंड निकोबार से 08, असम से 21, चंडीगढ़ से13, दिल्ली से 07, गुजरात से 04, हिमाचल प्रदेश से 06, जम्मू कश्मीर से 01, कर्नाटक से 21, मध्यप्रदेश से 05, मणिपुर से 05, पंजाब से 12, तमिलनाडु से 12, उत्तरप्रदेश से 18 खिलाड़ी रांची पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता चार आयु वर्गो में होगी। इसके अलावा प्रोफेशनल योग, रिदिमिक व आर्टिस्टिक तथा फ्रीफ्लो योग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए पाच स्टेज का निमार्ण किया गया है। पूरे कार्यक्रम का डिसप्ले पहली बार स्क्रीन पर किया जाएगा। फेडेरेशन के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रबाल, तकनीकी निदेशक इंदु अग्रवाल, आयोजन सचिव रमण कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी राची पहुंच गए है। राची पहुंचने के बाद अशोक अग्रबाल के नेतृत्व में तकनीकी दल एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता स्थल का मुआयना किया। झारखंड योग टीम घोषित : फेडरेशन योग स्पोर्ट्स कप प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गयी है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम की घोषणा की गई। शिविर वैशाली कर्मकार, सुशीत बनर्जी, डा. कृष्ण कुमार राय, अमरेंद्र विकल के देखरेख में आयोजित किया गया था। झारखंड योग टीम में चयनित खिलाड़ियों में अभिषेक डे, अमित कुमार, अनुष्का कर्मकार, भागर्वी मंडल, हर्षिता हासंदा, कुमारी सृजन, मोहित कुमार, पलक साहु, प्रिंस कुमार, रेशमी सिंकू, रेंजर सिंह सरदार, रोहित कुमार, शकर कुमार राणा, श्रावणी मंडल, श्रेया बनर्जी, श्रेया सिंह, सृष्टि राय, सुस्मित दास गुप्ता, तहसीन अहमद शामिल हैं।